पंजाब10मई2023*आईजी राकेश अग्रवाल, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
शहर में अमन शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
अबोहर, 10 मई (शर्मा/सोनू): चंडीगढ़ के इंटैलीजैंस के आईजी राकेश अग्रवाल व फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू द्वारा आज अबोहर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च फाजिल्का चुंगी से शुरू हुआ जिसमें डीएसपी सुखविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह शामिल हुए। यह फ्लैग मार्च सब्जी मंडी, विभिन्न बाजारों से होता हुआ फाजिल्का चुंगी पर समाप्त हुआ। आईजी राकेश अग्रवाल ने कहा कि पंजाब में अमन शांति भंग करने वालो को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों से सावधान रहें। पुलिस पार्टी द्वारा कड़ी गश्त जारी है। एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि जिला फाजिल्का में अमन शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:1, शहर में फ्लैग मार्च निकालते आईजी राकेश अग्रवाल, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अब WhatsApp पर खुद-ब-खुद सेंड होंगे मैसेज, मेटा ला रहा है कमाल का ‘Message Scheduling’ फीचर
कानपूर नगर २३ फरवरी २६ *कोहना थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा दो दोस्तों की दर्दनाक मौत..
कानपूर नगर २३ फरवरी २६ * फर्मों के मुंशियों के उगाही का केंद्र बनी केंद्र शासित फैक्ट्री, कर्मचारियों से भर्ती के नाम उगाही का बड़ा खेल ज़ारी