पंजाब09जनवरी24*थाना बहाववाला पुलिस ने दो युवकों को 240 नशीली गोलियों सहित काबू किया
अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
अबोहर, 09 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह, सीतो गुन्नो की तरफ जा रहे थे कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 240 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपियों की पहचान विकास कुमार उर्फ कुक्की पुत्र राजिंद्र कुमार उर्फ राजू पुत्र पाला राम पुत्र मनफूल वासी सुखचैन के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा नं. 3, 8.1.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*
उन्नाव 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें