March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब08दिसम्बर*260 ग्राम हैरोइन कार सहित तीन युवकों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

पंजाब08दिसम्बर*260 ग्राम हैरोइन कार सहित तीन युवकों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

पंजाब08दिसम्बर*260 ग्राम हैरोइन कार सहित तीन युवकों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 08 दिसंबर (शर्मा)। सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई सोम शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी ने 260 ग्राम हैरोईन सहित पकड़े गए आरोपियों प्रवीण कुमार पुत्र सतपाल वासी अशोक नगर बी वार्ड नगर 54, श्रीगंगानगर, पवन कुमार पुत्र काशी राम वासी लालगढ़ जटान जिला गंगानगर, गौरा सिंह पुत्र बलकरण सिंह वासी सुंदरपुरा जिला गंगानगर राजस्थान को आज पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद पुन न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां योग्य न्यायाधीश ने तीनों को जेल भेजने के आदेश पारित किए। रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई है इस आधार पर जांच जारी है।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई सोम शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी े बाईपास चौक ढाणी विशेषरनाथ की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान के तीन युवक नशीला पदार्थ लाकर बेचने का काम करते हैं। अगर उन्हें पकड़ा जाये तो उनसे भारी मात्रा में सामान बरामद हो सकता है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार पीबी 22 यू 0097 को रूकने का ईशारा किया। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर 260 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र सतपाल वासी अशोक नगर बी वार्ड नगर 54, श्रीगंगानगर, पवन कुमार पुत्र काशी राम वासी लालगढ़ जटान जिला गंगानगर, गौरा सिंह पुत्र बलकरण सिंह वासी सुंदरपुरा जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने तीनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसमें पवन कुमार पुत्र काशी राम वासी लालगढ़ जटान पहले भी थाना खुईयांसरवर में 302 के मामले में काबू था। आरोपी पवन कुमार को तृी उम्र कैद की सजा हुई थी। पवन कुमार 12 साल जेल काटने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। अब पवन कुमार को दोबारा पुलिस ने हैरोइन के मामले में काबू किया है। मामले की जांच जारी है कि हैरोइन कहां से लेकर आये थे और किसे सप्लाई करनी थी।

फोटो : 05, पुलिस पार्टी व आरोपी।

Taza Khabar