पंजाब07सितम्बर*नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 7 सितंबर (शर्मा): गर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई फतेहचंद, महिला सबइंस्पैक्टर ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी हरीश नोगीया पुत्र चुन्नी लाल नोगीया वासी गली नं.1 रामदेव नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की थी। लड़की का सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाया गया। मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 376 व पोस्को एक्ट की बढ़ौतरी की गई है। आरोपी को आज न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लड़की के 164 के बयान अदालत में करवाये जायेंगे। लड़की को बाल विकास विभाग फाजिल्का को सौंपा गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस को लड़की की माता के बयानों के आधार पर उसकी 15 वर्षीय लड़की को ले जाने के आरोप में मुकदमा नं. 73, 4.09.2021 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत हरीश नोगीया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”