March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब07जनवरी*रैन बसेरा भगवान भरोसे, लोगों को नहीं मिल रहा फायदा

पंजाब07जनवरी*रैन बसेरा भगवान भरोसे, लोगों को नहीं मिल रहा फायदा

पंजाब07जनवरी*रैन बसेरा भगवान भरोसे, लोगों को नहीं मिल रहा फायदा
अबोहर, 07 जनवरी (शर्मा): स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक बना रैन बसेरा अब भगवान भरोसे है। इस का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। रैन बसेरा में जगह न मिलने के कारण गरीब व जरूरतमंद लोग बरसात में भीगने को मजबूर हैं। इन गुब्बारे बेचने वालों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी बारिश से बचने के लिए स्थान ढूंढते दिखाई दिये। जब इनसे रेन बसेरा में जाने के लिए कहा कि तो इन्होंने कहा कि उन्हें जगह नहीं मिली। प्रशासन को चाहिए रैन बसेरे का ठीक से प्रबंधन किया जाये ताकि जरूरतमंद व गरीब तबके के लोग ठंड व बरसात से अपना बचाव कर सकें।
फोटो:3, गुब्बारे बेचने वाले व ठंड में ठिठुरते बच्चे।

Taza Khabar