पंजाब06फरवरी*भगवती इलेवन की टीम ने फ्रेंड्स इलेवन की टीम को हराकर जीता दि जाखड़ ट्रस्ट अबोहर ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट
संदीप जाखड़ ने विजेता टीम को दिया 51 हज़ार, उपविजेता टीम को 21 हजार व मैन ऑफ द सीरीज़ को 51 सौ रुपए का पुरस्कार व ट्राफी
हमारा सिर्फ एक ही उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर व खेलों की ओर अग्रसर करना- विधायक संदीप जाखड़
अबोहर। युवाओं को नशों से दूर करके खेलों की ओर अग्रसर करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है और इस मिशन में किसी प्रकार की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। यह बात विधायक संदीप जाखड़ ने रविवार को स्थानीय आभा स्वेयर के स्टेडियम में आयोजित दि जाखड़ ट्रस्ट अबोहर ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कही। उन्होंने मंच पर संबोधित करते हुए खेल देखने पहुंचे सभी खेलप्रेमियों का धन्यवाद करते कहा कि उनके इसी उत्साह के चलते आज का यह टूर्नामेंट सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि भले ही वे राजनीति से जुड़े है लेकिन यह राजनीति हम इस मिशन से हटकर करते हैं और इस मिशन से जुड़े प्रत्येक खिलाड़ी को खेलों और खेल के मैदानों से लगाव है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए ही जाखड़ ट्रस्ट द्वारा विभिन्न प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेंट, डांस शो, वालीबाल मैच, फिटनेस कम्पीटीशन व मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यहां खेले गए टूर्नामैन्ट के फाईनल में भगवती इलेवन की टीम ने फ्रेंड्स इलेवन की टीम को हराकर कप जीत लिया। इसमें विजेता रही टीम को 51 हज़ार रुपए का नगद इनाम व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नगद इनाम व ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द सीरीज रहे सचिन (संजू) को 51 सौ का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी गई, इसके इलावा प्रथम रनर अप टीम अजीमगढ़ इलेवन को 11 हज़ार, व द्वितीय रनर अप टीम बालाजी इलेवन को भी 51 सौ का नगद इनाम भेंट किया गया। श्री जाखड़ ने इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए प्रबंधकों को बधाई दी व कहा कि इस तरह के टूर्नामेंटों से नोजवानों का हौंसला बढ़ता है। इस मौके पर मेयर विमल ठठई, सीनियर डिप्टी मेयर गणपत राम, डिप्टी मेयर राजकुमार निरानिया, डॉ राजेंद्र गिरधर, विपन शर्मा, संजय जाखड़, पुनीत अरोड़ा सोनू, संदीप गोदारा, वेद प्रकाश अल्लाह, हरिंदर बेदी, अनिल सियाग, मोहन लाल ठठई, जगदीश दुग्गल, यशपाल गगनेजा, अतिंदरपाल सिंह, लोकेश शर्मा, लाली शर्मा, डा मुकेश, अमित सिंगला रुचि, मेहरचंद तनेजा, लवली सिंह सहित अनेकों मौजूद थे। इस मैच की कमेंट्री सुरेंद्र चंचल द्वारा की गई। दि जाखड़ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी स. गुरबचन सिंह सरां ने स्टेडियम में पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों व दर्शकों का धन्यवाद किया।

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा