पंजाब06फरवरी*थाना खुईयांसरवर पुलिस द्वारा गांव तूतवाला में चलाया गया सर्च अभियान
अबोहर, 6 फरवरी (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, सहायक इंस्पैक्ट बलजीत सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह, एएसआई दविंद्र सिंह चौकी इंचार्ज कल्लरखेड़ा, पटीसदीक प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा नशे को लेकर सर्च अभियान गांव तूतवाला में चलाया गया। जहां से घरों की तलाशी ली गई। बिना नंबरी कुछ मोटरसाईकिलों को पुलिस ने जब्त किया। वैरिफिकेशन के बाद मोटरसाईकिलों को छोड़ा जायेगा। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं जिसके तहत गांव में सर्च अभियान चलाया गया है। उन्होंने गांव के सरपंचों व पंचों से अपील की है कि यदि आपके गांव में कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें और पुलिस का सहयोग करें।
फोटो:1 जानकारी देते थाना प्रभारी व सर्च करती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा