पंजाब06फरवरी*30 किलो चूरा पोस्त आरोपी कैंटर चालक कंडक्टर ड्राईवर को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 6 फरवरी (शर्मा/सोनू) : थाना खुईयांसरवर के प्रभारी बलजीत सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह ने 30 किलो चूरा पोस्त मामले में आरोपी मनप्रीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह वासी गोनियाना थाना सदर मुक्तसर साहिब व गुरदेव सिंह पुत्र अनूप सिंह वासी गली नं.8, भुल्लर कालोनी वार्ड नं. 1 मुक्तसर साहिब को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी बलजीत सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई इकबाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से आ रहे एक कैंटर को रोककर तलाशी ली तो कैंटर में से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह वासी गोनियाना थाना सदर मुक्तसर साहिब व गुरदेव सिंह पुत्र अनूप सिंह वासी गली नं.8, भुल्लर कालोनी वार्ड नं. 1 मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया था।
फोटो: 2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा