पंजाब03दिसम्बर*अबोहर उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता ने नई वोटिंग मशीनों के बारे में लोगों को जागरूक किया
अबोहर, 03 दिसंबर (शर्मा): अबोहर के उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता व चुनाव सैल द्वारा चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में वोटिंग के लिए प्रयोग की जाने वाली नई मशीन के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अभियान उन्होंने अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति किसी भी कैंडिडेट को वोट डालता है पहले उसका पता नहीं चलता था लेकिन इस मशीन द्वारा यह सब पता चल जायेगा कि उसने किसे वोट डाला है। उन्होंने बताया कि शहर के हर वार्ड व ग्रामीण इलाकों में जाकर इस मशीन के बारे में जागरूक किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि ओपोजिशन पार्टियां ईवीएम मशीनों पर आरोप लगाती थी कि यह मशीनें एक ही कैडिडेट के हक में वोट डाल रही हैं। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों पर इस मशीन के साथ एक मशीन ओर जोड़ी गई है जिसके माध्यम से यह पता लग सकेगा कि किसी पार्टी को वोट किया है।
फोटो:2, मशीनों संबंधी जानकारी देते एसडीएम
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
वाराणसी 3 अप्रैल 26*भजनों से माता कालरात्रि का बखान
रोहतास3अप्रैल26*डेहरी प्रखंड स्थापना दिवस,सह आरबीआई स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर “संविधान चर्चा का शुभारंभ*
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !