पंजाब बुधवार, 03 अप्रैल 2024* भीम हत्याकांड के आरोपी सुनील कुमार व उसका साथी रमनदीप सिंह 100 ग्राम हैरोइन सहित काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 03 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बघेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 100 ग्राम हैरोइन सहित भीम हत्याकांड के आरोपी सुनील कुमार पुत्र सतपाल वासी रामदेव नगरी गली नं. 5, अबोहर व उसके साथ रमनदीप पुत्र रणजीत सिंह वासी निकट ट्रक यूनियन अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 1 में मुकदमा नं. 58, 2.04.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ऐलनाबाद 6 अप्रैल 26*हरियाणा के सिरसा जिला के ऐलनाबाद के पागलखाने में बंद है यू पी की युवती