पंजाब 28 मई 2024* शेर सिंह घुबाया भारी मतों से जीत हासिल करेंगे : पूर्व विधायक नत्थूराम व मक्खन लाल पूर्व सरपंच
अबोहर 28 मई (शर्मा, सोनू): हल्का बल्लुआना के पूर्व विधायक नत्थूराम व गांव आलमगढ़ के पूर्व सरपंच तथा जिला परिषद् मैंबर मक्खन लाल ने दावा किया है कि फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा व आप सरकार की नीतियों से परेशान हैं। लोगों ने इन्हें राजनीति से चलता करने का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 1 जून को मतदान वाले दिन कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे वाला बटन दबायें और कांग्रेस को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बल्लुआना हल्के का विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही करवा सकती है। इसलिए शेर सिंह घुबाया को भारी मतों से जीत दिलाकर लोकसभा में भेजें।
फोटो:5 : पूर्व विधायक नत्थूराम व पूर्व सरपंच मक्खन लाल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*