पंजाब 27 जनवरी *लूटपाट के आरोपी नीरज शर्मा की जमानत मंजूर
अबोहर, 27 जनवरी (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर की अदालत में लूटपाट के आरोपी नीरज शर्मा उर्फ भैया पुत्र कृष्ण लाल वासी प्रेम नगरी के वकील करण पुंछी ने अपने दलीलें पेश की। दूसरी ओर पुलिस व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट करण पुंछी की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए नीरज शर्मा की जमानत को मंजूर किया।
गौरतलब है कि विनोद कुमार पुत्र सदानंद वासी गली नं.6 कुलफियांवाली गली प्रेम नगरी के बयानों पर मुकदमा नं. 279, 11.10.2022 भांदस की धारा 379, 506, 34आईपीसी 341 के तहत बाबू वासी ईदगाह बस्ती, नीरज शर्मा उर्फ भैया पुत्र कृष्ण लाल मंगतीया पुत्र कृष्ण लाल, भाईया पुत्र कृष्ण लाल वासी प्रेम नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नीरज शर्मा की सैशन कोर्ट ने जमानत मंजूर की है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर15 मार्च 26*‘श्री लक्ष्मी नारायण होटल एंड रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला नया आधुनिक भोजनालय*
मथुरा 15 मार्च 26*अंतर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी मथुरा के द्वारा किया गया*
मथुरा 15 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*