पंजाब 27 जनवरी *ठाकर आबादी में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपी काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ठाकर आबादी गली नं. 9, राजिंद्र कुमार पुत्र चिमन लाल के घर में अज्ञात चोरों ने घात लगाकर लाखों रूपये सामान की चोरी की थी। नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में तीन आरोपी गौरव पुत्र राजिंद्र कुमार, हनी पुत्र संजय कुमार वासी गली नं.7 ईदगाह बस्ती व करण पुत्र तुलगी राम वासी ईदगाह बस्ती को काबू करने में सफलता हासिल की है। इन चोरों से पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मास्टरमाईंड आकाश पुत्र ुसुरेश कुमार फरार है जिसे जल्द काबू किया जायेगा। यह आरोपी ई-रिक्शा चलाकर गलियों में घूमते हैं। जिस मकान पर ताला लगा होता है उसपर धावा बोल देते हैं। तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जायेगी। कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
kaushambi 15 march 26*अधेड़ ने फाँसी लगा कर किया आत्महत्या परिवार में मचा कोहराम
dilli 15 march 26*दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक
Ayodhya:१५ मार्च २६ * अयोध्या राम मंदिर के सामने रामपथ पर अतिक्रमण है कायम.