पंजाब 27 जनवरी 2024* पैसे दुगने करने के नाम पर ठग्गी मारने वाले गैंग के सदस्य अमन सिंह पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 27 जनवरी (शर्मा/सोनू) : डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सतनाम सिंह ने पैसे दुगने करने के नाम पर ठग्गी मारने वाले गैंग के सदस्य अमन सिंह पुत्र बसंत सिंह वासी दानेवाला सतकोषी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने हुशियार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी एससीएफ नं. 96जीटी रोड बाड़ा न्यु अनाजमंडी मंडी सरहंद फतेहगढ़ के बयानों पर उसके साथ मारपीट करने व पैसे दुगने करने के नाम परठग्गी मारने के आरोप में मुकदमा नं. 10, 23.01.24, भांदस की धारा 323, 384, 417, 419आईपीसी के तहत अमन सिंह पुत्र बसंत सिंह, बलजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, मंगू वासी दानेवाला सतकोषी, बंटी वासी मलोट, जग्गा सिंह पुत्र हंसा सिंह, दलीप सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी बकैनवाला व 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।