पंजाब 26 अक्टूबर *130 ग्राम हैरोइन आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद फिर मिला दो दिन का रिमांड
अबोहर, 26 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई बलकरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने 130 ग्राम हैरोइन आरोपी निर्भय सिंह पुत्र तसविंद्र सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई बलकरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि निर्भय सिंह पुत्र तसविंद्र सिंह व जगदीश कुमार उर्फ जग्गू पुत्र दलजीत सिंह वासी रूकनपुरा खुईखेड़ा जो नशा बेचने का काम करते हैं। छापा मारा जाये तो भारी मात्रा में नशा बरामद हो सकता है। पुलिस ने छापा मारकर निर्भय सिंह पुत्र तसविंद्र सिंह को काबू उससे 130 ग्राम हैरोइन बरामद हुई जबकि जगदीश कुमार उर्फ जग्गू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 124, 22.10.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहरी पूछताछ की जायेगी। नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। फरार हुए आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,