पंजाब 25 अगस्त *घंटाघर पर उगा पीपल पहुंचा सकता है बिल्डिंग को नुक्सान, लोगों ने नगर निगम से की पीपल हटवाने की मांग
अबोहर, 25 अगस्त (शर्मा/सोनू/रिंकू चुघ): बाजार नं. 9 के बाहर ऐतिहासिक घंटाघर पर उगा हुआ पीपल कभी भी एतिहासिक इमारत को तहस-नहस कर सकता है। इसके अलावा घंटाघर पर लगी घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है। लोगों ने नगर निगम व राजनेताओं से मांग की है कि घंटाघर पर ऊगे हुए पीपल को जल्द से जल्द हटाया जाये। यह बिल्डिंग काफी पुरानी है और यदि पीपल ज्यादा बड़ा हो गया तो यह बिल्डिंग को भी नुक्सान पहुंचा सकता है। इसके अलावा घंटाघर की घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है जिसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि घंटाघर की शान बरकरार रहे।
फोटो:6, जानकारी देते दुकानदार व ऊगा हुआ पीपल
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*परिवार परामर्श केंद्र पर पति पत्नियों को समझाकर पुराने झगड़े की बातों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने के लिए राजी हो गए
कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*होली व रमज़ान के त्यौहार को लेकर संदीपन घाट थाना प्रभारी ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र में किया फ़्लैग मार्च*
जर्मनी / लखनऊ 24 फ़रवरी 26*उपमुख्यमंत्री व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने वैश्विक रक्षा कंपनियों से किया संवाद*