पंजाब 23 अगस्त 2023* घंटाघर पर उगा पीपल पहुंचा रहा है बिल्डिंग को नुक्सान, समाजसेवियों ने नगर निगम से की पीपल हटवाने की मांग
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 23 अगस्त 2023* घंटाघर पर उगा पीपल पहुंचा रहा है बिल्डिंग को नुक्सान, समाजसेवियों ने नगर निगम से की पीपल हटवाने की मांग
घंटाघर की घड़ी भी ठीक करवाने की मांग
अबोहर, 23 अगस्त (शर्मा/सोनू): बाजार नं. 9 के बाहर ऐतिहासिक घंटाघर पर उगा हुआ पीपल कभी भी एतिहासिक इमारत को तहस-नहस कर सकता है। इसके अलावा घंटाघर पर लगी घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कि घंटाघर अबोहर की ऐतिहासिक धरोहर है। जल्द ही इसे न संभाला गया तो यह खंडहर में तबदील हो जायेगा। उन्होंने ने नगर निगम व राजनेताओं से मांग की है कि घंटाघर पर ऊगे हुए पीपल को जल्द से जल्द हटाया जाये। यह बिल्डिंग काफी पुरानी है और यदि पीपल ज्यादा बड़ा हो गया तो यह बिल्डिंग को भी नुक्सान पहुंचा सकता है। इसके अलावा घंटाघर की घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है जिसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि घंटाघर की शान बरकरार रहे।
फोटो : घंटाघर के ऊपर ऊगा हुआ पीपल व समाजसेवी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”