पंजाब 22 अप्रैल 2024* सरबत का भला ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को चैक बांटे गए
अबोहर, 22 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): सरबत दा भला ट्रस्ट के एम.डी. एसपीएस ऑबराय द्वारा जरूरमंद लोगों की मदद के लिए अभियान चला रखा है। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को चैक भेंट कर उनकी मदद की जाती है। नई आबादी गली नं. 12-13 समाजसेवी विपन शर्मा के निवास स्थान पर सरबत दा भला ट्रस्ट के एम.डी. एसपीएस ऑबराय द्वारा जरूरतमंद लोगों को चैक भेंट किए गए। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर गुरूद्वारा संगतसर कंधवाला रोड अबोहर के प्रधान कुलदीप सिंह, पार्षद दविंद्र सिंह, संदीप गोदारा, लोकेश शर्मा, राघव नागपाल, महावीर बाघला के हाथों से जरूरतमंद लोगों को 1000 व 750 रूपये के चैक प्रदान किये गये। गौरतलब है कि विपन शर्मा काफी समय विकलांग लोगों के रेलवे पास बनाने, विधवा पैंशन लगाने में मदद कर रहे हैं। अब तक हजारों लोगों के रेलवे पास व विभिन्न प्रकार के सर्टीफिकेट बनवा चुके हैं।
फोटो:2, जरूरतमंद लोगों को चैक भेंट करते संस्था के सदस्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 10 अप्रैल 26*ऑपरेशन मुस्कान के तहत 41 मोबाइल फोन धारकों को सुपुर्द किया ।
भागलपुर 10 अप्रैल 26*शाहकुण्ड थाना अन्तर्गत लूट कांड में एक अपराधकर्म एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार।
भागलपुर 10 अप्रैल 26*जबरन जमीन कब्जा करने वाले गिरोह के 08 सदस्य गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी।