पंजाब 21 जनवरी *नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 21 जनवरी (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई गरीश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी वकील उर्फ राजिंद्र कुमार पुत्र हेतराम वासी आलमगढ़ को काबू किया है। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भी बरामद किया है। नाबालिग लडक़ी के 164 के बयान अदालत में करवाए गए। नाबालिग लडक़ी अपने माता-पिता के साथ जाने के लिए सहमत हुई। मैडीकल की रिपोर्ट आने के बाद धारा 376, व पोस्को एक्ट की बढ़ौतरी की गई। आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लडक़ी को भगाने के आरोप में मुकदम नं. 9, 18.1.23 भांदस की धारा 363, 366ए, 376 के तहत राजिंद्र कुमार उर्फ वकील पुत्र हेतराम वासी आलमगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों से पता चला है कि दोनों किन्नू तोडऩे का काम करते थे। राजिंद्र कुमार लडक़ी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ17 मार्च 26*लखनऊ में आयुर्वेद फार्मासिस्ट छात्रों का विधानसभा घेराव।
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*शौर्य वंदन साइकिल यात्रा: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
कानपुर देहात17 मार्च 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिये निर्देश।*