April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 20 दिसम्बर 21*डीएवी कॉलेज के पास मोबाईल छीनने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा

पंजाब 20 दिसम्बर 21*डीएवी कॉलेज के पास मोबाईल छीनने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा

डीएवी कॉलेज के पास मोबाईल छीनने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई मोहन लाल ने चोरी के मोबाईल व मोटरसाईकिल सहित काबू किये गये आरोपियों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र भूरा राम वासी बुर्जमुहार कालोनी, सन्नी पुत्र पिल्लू राम वासी बुर्जमुहार कालोनी, मंजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी बुर्जमुहार कालानी के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 103, 16.02.2021 भांदस की धारा 379बी, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों को आज न्ययाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आज रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी