पंजाब 18 सितम्बर *पति पत्नी 100 नशीले कैप्सूल सहित काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 18 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के एडिशनल प्रभारी सर्बजीत सिंह, एएसआई कुलविन्द्र सिंह, एएसआई अमरीक सिंह अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी थी कि विजय कुमार पुत्र चिरागी राम व उसकी धर्मपत्नी छिन्द्र जो नशीले कैप्सूल बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने प्रेम नगरी में छापा मारा पति पत्नी को काबू कर 100 कैप्सूल बरामद किए। दोनों के खिलाफ नगर थाना-1 में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय कुमार व छिंदी पत्नी विजय कुमार निवासी प्रेम नगरी अबोहर को आज न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट राजन अनेजा की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 01, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*