वार्ड नं. 41 की पार्षद परिवार द्वारा कॉफी व कचौरी का प्रबंध किया
दिव्य ज्योति जागृति संस्था ने चाय नाश्ते व बलदेव शर्मा ने पोहा वितरित किया
अबोहर, 18 दिसंबर (शर्मा): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर विकास प्रभारी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। पिछले सफाई अभियानों की तरह आज सफाई अभियान के दौरान वार्ड नं. 41 की पार्षद नमिता सेतिया, सचिन सेतिया व उनके परिवार द्वारा कॉफी व कचौरी का प्रबंध किया गया। इसके अलावा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया। इस मौके पर संस्थान के राजिंद्र सोनी, प्रिंस चावला, प्रदीप कुमार, राजिंद्र प्रजापती, अंग्रेज कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को चाय व नाश्ता वितरित किया। इसके साथ ही बलदेव शर्मा ने पोहा का लंगर लगाया। नगर निगम के मेयर विमल ठठई, डॉ. नवीन सेठी, संजय जाखड, दविंद्र सरपंच रामकोट, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, नगर निगम के वार्ड नं. 34 से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत अरोड़ा सोनू, डॉ. राजिंद्र गिरधर, वेदप्रकाश अल्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, समाज सेवी राकेश कलानी कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, एमसी गुरमुख, राजकुमार निराणियां डिप्टी मेयर, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, लाली शर्मा, हरप्रीत सिंह बहल, विनय, सुरिंद्र सिंह बहल ने उनका आभार व्यक्त किया।
फोटो : 3, चाय व छोले कुल्चे का लंगर ग्रहण करते उपस्थित लोग।
More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट