पंजाब 18 जनवरी *ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लैक्ट्रर लगाए
अबोहर, 18 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी सुरिंद्र सिंह, एएसआई बाज सिंह, एएसआई शेर सिंह किकरखेड़ा वाले, एएसआई जरनैल सिंह, एएसआई राजपाल, बलकरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सर्दी व धुंध के मौसम के चलते वाहनों पर रिफ्लैक्टर लगाए। ट्रैफिक पुलिस ने लक्कड़ी वाली ट्राली, बलद रेहड़ों पर रिफ्लैक्टर लगाए ताकि कोई दुर्घटना न घटे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि अपने धुंध के मौसम में अपने वाहनों को धीरे चलाएं और लाईटें जला कर रखें। उन्होंने कहा कि धुंध अधिक होने पर जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें।
फोटो:1, वाहनों पर रिफ्लैक्टर लगाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 20 मार्च 26*अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मार्च 26* दंगा व हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मुजफ्फरनगर 20 मार्च 26*एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस मॉर्डन स्कूल का किया निरीक्षण