February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 17 सितंबर 21*अबोहर बार एसोसिएशन के प्रधान, सैक्ट्री सहित अन्य पदों को लेकर हुए चुनाव

पंजाब 17 सितंबर 21*अबोहर बार एसोसिएशन के प्रधान, सैक्ट्री सहित अन्य पदों को लेकर हुए चुनाव

अबोहर बार एसोसिएशन के प्रधान, सैक्ट्री सहित अन्य पदों को लेकर हुए चुनाव

-पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ बार ने दो आब्र्जवर चुनाव करवाने के लिए भेजा

अबोहर, 17 दिसंबर (शर्मा): अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव आज सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक हुए। वोटों की गिनती 4 बजे के बाद की जायेगी जिसका परिणाम 5-6 बजे तक आ जायेगा। इस चुनाव में प्रधान, सैक्ट्री, ज्वाईंट सैक्ट्री व कैशियर पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 306 मैंबरों को वोट डालने का अधिकार दिया गया है। पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ बार कौंसिल के चेयरमैन ने इस चुनावों में पिछली बार एसोसिएशन द्वारा कुछ वकीलों के वोट काटे गये थे उनमें से 37 वकीलों के वोट दुबारा बनवाये थे। जिसमें आब्र्जवर प्रमोद चौधरी व सुमित डोडा को आब्र्जर नियुक्त किया गया था। बार एसोसिएशन अबोहर के चुनाव कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र गर्ग, राजकुमार कुंडल व विक्रम गोदारा को नियुक्त किया गया था। आज इनकी मौजूदगी में वोट डाले गये। जिसमें कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे ताकि वोटिंग में कोई गड़बड़ी न हो। थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह, थाना सिटी के प्रभारी बलविंद्र टोहरी व महिला कांस्टेबल मौजूद थे। चुनाव में सीनियर वकील संदीप बजाज सहित अन्य वकीलों ने मतदान किया। समाचार लिखे जाने तक परिणाम नहीं आया था।

फोटो:3, बार एसोसिएशन अबोहर में चुनाव करवाती टीम

Taza Khabar