अमनदीप सिंह धारीवाल उर्फ बब्बू तीसरी बार बने बार एसोसिएशन के प्रधान
लखविंद्र सिंह सैक्ट्री, सुनील मेहरा ज्वाईंट सैक्ट्री व प्रेम कांटीवाल कैशियर बने
298 वकीलों ने किया मतदान
अबोहर, 17 दिसंबर (शर्मा): अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजों में अमनदीप सिंह धारीवाल प्रधान, लखविंद्र सिंह सैक्ट्री, सुनील मेहरा ज्वाईंट सैक्ट्री व प्रेम कांटीवाल कैशियर पद पर जीत हासिल की है। इस अवसर पर उनके साथियों ने खुशी जताई व लड्डू बांट कर मुंह मीठा करवाया। प्रधान पद के लिए अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू को 152 वोट मिले। सैक्ट्री पद पर विजय कुमार जग्गा को 109 वोट मिले, ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा को 153 वोट मिले जबकि कैशियर पद पर दीपक खुराना को 135 वोट मिले। दूसरी ओर प्रधान पद पर जसबीर सिंह जम्मू को 144 वोट मिले, सैक्ट्री पर लखविंद्र सिंह को 189 वोट मिले, ज्वाईंट सैक्ट्री पद पर राजेश परिहार को 145 वोट मिले, व कैशियर पद पर प्रेम कांटीवाल को 161 वोट मिले। इस चुनाव में कुल 306 वकीलों को वोट डालने का अधिकार मिला था। जिसमें से 298 वकीलों ने वोट डाले। पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ बार कौंसिल द्वारा बार एसोसिएशन के चुनाव करवाने के लिए सुमित डोडा व प्रमोद चौधरी को आब्र्जर नियुक्त किया था। चुनाव कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र गर्ग, राज कुमार कुंडल व विक्रम गोदारा की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न हुए व गिनती करवाई गई। इस अवसर पर विनोद बेरी, विनोद मेहता, संदीप बजाज, संदीप ठठई, अरविंद बजाज, हरप्रीत सिंह, अमनदीप भुमला, निधि बेरी, गौरीशंकर माकड़, देसराज कम्बोज, सिकंदर कपूर, अमित उर्फ बावा, राकेश भठेजा, प्रकाश सिंह बराड़, धर्मिंद्र सिंह, अमृतपाल तिन्ना, प्रताप सिंह तिन्ना, जयदयाल कांटीवाल, श्रुति भीमवाल, गोबिंद लाल टुटेजा, आनंद गुप्ता, तेजिंद्र खालसा, जे एस कालड़ा, हरप्रीत सिंह, अनिल कामरा, महिंद्र प्रताप तिन्ना, श्रवण कुमार, रवि कड़वासरा, मोहन लाल, प्यारेलाल, किसान नेता एडवोकेट इंद्रजीत बजाज, जीवनजोत बजाज, मुकेश सिहाग, सुखदेव सिंह धारीवाल, सुखपाल सिंह संधू, प्रकाश मक्कड़ आदि वकील मौजूद थे।
फोटो: बार एसोसिएशन
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*