पंजाब 15 जून 2024* नई आबादी क्षेत्र में मोस्ट वांटेड चोर सूरज कुमार को पुलिस ने काबू किया, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मनिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल रशदीप व अन्य पुलिस पार्टी ने नई आबादी क्षेत्र में मोस्ट वांटेड चोर सूरज कुमार पुत्र हंसराज वासी उत्तम विहार कालोनी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 62, 14.6.24 भांदस की धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि नई आबादी क्षेत्र में कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके दूसरे साथियों को जल्द काबू किया जायेगा।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा12अप्रैल26 * “MISSION SHAKTI”**फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मुंबई १२ अप्रैल २६ * 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
देहरादून १२ अप्रैल २६ * चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है।