पंजाब 15 जून 2024* 10 ग्राम हैरोइन आरोपी राजकमल उर्फ राहुल को जेल भेजा
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी सुखविंद्र सिंह बराड़, एएसआई सतपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने 10 ग्राम हैरोइन सहित काबू किए गए युवक राजकमल उर्फ राहुल पुत्र सुरिंद्र कुमार वासी बिशनपुरा को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला के प्रभारी सुखविंद्र सिंह बराड़, एएसआई सतपाल व अन्य पुलिस पार्टी बिश्नपुरा की तरफ जा रही थी कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी। आरोपी की पहचान राजकमल उर्फ राहुल पुत्र सुरिंद्र कुमार वासी बिशनपुरा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहावाला में मामला दर्ज किया था।
फोटो : 4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 10 अप्रैल 26*जबरन जमीन कब्जा करने वाले गिरोह के 08 सदस्य गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी।
भागलपुर 10 अप्रैल 26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 3.82 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
पूर्णिया बिहार 9 अप्रैल 26 वार्ड सदस्य की बेरहमी: प्रेमी जोड़े की पिटाई, मानवता शर्मसार*