पंजाब 15 जुलाई* पुलिस ने नाकाबंदी कर काटे चालान
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 15 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने पुरानी फाजिल्का रोड कल्याण भूमि के निकट नाकाबंदी कर चैकिंग की। संजीव तरमाला ने बताया कि असामाजिक तत्वों व लूटपाट पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन नाकाबंदी जारी है। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं और वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखें।

More Stories
कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*कौशाम्बी द्वाबा के भागवताचार्य ने रायपुर में सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के उत्थान का दिया संदेश*
कौशाम्बी 4 अप्रैल 26**नाबालिग बालिका से दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*शिक्षा के नव-प्रभात का उद्घोषः ’स्कूल चलो अभियान-2026’ का भव्य जनपद स्तरीय शुभारंभ*