February 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 14 सितम्बर 2023* पिस्टल सहित पकड़े गए दो आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड और मिला

संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक

पंजाब 14 सितम्बर 2023* पिस्टल सहित पकड़े गए दो आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड और मिला
अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अवैध पिस्टल सहित पकड़े गए आरोपियों शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह वासी मान थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर, विलीयम मसीह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर मसीह वासी धर्मकोट पतन्न डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें फिर से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
गौरतलब है कि एसपीडी मनजीत सिंह व डीएसपी, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार ने गुमजाल नाका पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में दो युवक राजस्थान की ओर से आते दिखाई दिये। पुलिस को देखने के बाद दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने उनसे 2 पिस्तौल 32, तीन मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस बरामद किये। आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह वासी मान थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर, विलीयम मसीह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर मसीह वासी धर्मकोट पतन्न डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई थी। मामले की जांच जारी है।

फोटो :  पुलिस पार्टी व आरोपी।

Taza Khabar