पंजाब 13 जनवरी*सरकारी कर्मचारी को किटनेप कर मारपीट करने के आरोप में एक आरोपी मोहन लाल पुत्र देवा राम काबू
अबोहर, 12 जनवरी (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुरिंद्रपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने सरकारी कर्मचारी को किटनैप कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में एक आरोपी धर्मपुरा निवासी मोहन लाल पुत्र देवा राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने गगनदीप सिंह सुपरडैंट कार्यालय ब्लाक विकास के बयानों पर उनके प्रबंधक प्रदीप कुमार का अपहृण कर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं.3, 12.01.23 भांदस की धारा 365, 323, 342, 506, 34आईपीसी 120बी के तहत काहना राम, कृष्ण लाल पुत्रान मेाहन लाल, मोहन लाल पुत्र देवा राम, बलराम पुत्र राम नरैण, अमरदास पुत्र संपूर्ण वासी गांव धर्मपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया बाकी आरोपी फरार हैं। डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो: 4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा 20 मार्च 26*सपा महिला सभा ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध मे राष्ट्रपति को सम्बोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा
रोहतास 20 मार्च 26*चर्चित समाजसेवी शिव गांधी ने बेजुबान पंछी की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की*
पूर्णिया बिहार 20 मार्च 26*सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साए लोगों ने NH-81 किया जाम,