March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 12 जनवरी* हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा : डीएसपी संदीप सिंह

पंजाब 12 जनवरी* हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा : डीएसपी संदीप सिंह

हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा : डीएसपी संदीप सिंह
हत्या करने वालों की गिरफ्तारी का मांग को लेकर पब्लिक व परिजनों ने बस स्टैंड के बाहर लगाया धरना
बीजेपी नेता ओमप्रकाश भुक्करका धरने पर बैठे, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अबोहर, 12 जनवरी (शर्मा): मंगलवार को दिन दिहाड़े हनी को चार युवकों ने कातिलाना हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। समाचार लिखे जाने तक तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। डीएसपी अबोहर व नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई सन्नी ठकराल पुत्र देसराज ठकराल के बयानों के आधार पर उसके भाई हनी को मौत के घाट उतारने के आरोपी में मुकदमा नं. 5, 11.01.2022 भांदस की धारा 302, 34आईपीसी के तहत चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। मामले की जांच जारी है। आज अबोहर मं एसपीडी अजय राज सिंह अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। दूसरी ओर परिजनों ने हत्या के आरोपियों को पकडऩे के लिए मांग को लेकर लोगों के सहयोग से पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। बीजेपी के नेता ओमप्रकाश भुक्करका ने शहर में बड़ रही गुंडा गर्दी पर गहरी चिंता जताते हुए इसके लिए पंजाब सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया जाये ताकि आगे इस प्रकार की घटना न हो। सब्जी फू्रट रेहड़ी यूनियन के पूर्व प्रधान अविनाश नारंग ने इस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द काबू करने की मांग की है। फायनांस यूनियन के प्रधान रिंकू चुघ ने कहा कि शहर में लगातार असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट, मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये ताकि यह लोग अपनी हरकतों से बाज आएं।
फोटो 3: जानकारी देते डीएसपी, धरना लगाते परिजन, रिंकू चुघ व अविनाश नारंग


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Taza Khabar