पंजाब 10 अक्टूबर 2023* शहर में ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट लगाने की मांग
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 10 अक्टूबर 2023* शहर में ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट लगाने की मांग
एक्सीडैंट के बाद हो जाते हैं फरार, नहीं हो पाती पहचान
अबोहर, 10 अक्तूबर (शर्मा/सोनू) : शहर में लगातार ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ई-रिक्शा सस्ता होने के साथ-साथ इसमें नंबर प्लेट व ड्राईविंग लाईसेंस का झंझट भी नहीं है। समाजसेवी संस्था नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया व सोनू उर्फ आकाशदीप, रजत लूथरा, संजय उर्फ राजू ने प्रशासन से मांग की है कि इन ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट जरूरी है और जो व्यक्ति ई-रिक्शा चलाता है उसका या तो ड्राईविंग लाईसेंस जरूरी किया जाये या फिर प्रशासन द्वारा इनके आईकार्ड बनाये जायें ताकि कोई हादसा हो जाता तो ई-रिक्शा चालक की पहचान हो सके। इसके अलावा यदि सवारी अपना सामान किसी ई-रिक्शा पर भूल जाती है तो उसे वही ई-रिक्शा ढूंढने में परेशानी आती है। यदि नंबर प्लेट लगी होगी तो यह दिक्कत नहीं आयेगी।
फोटो : ई-रिक्शा व समाजसेवी।

More Stories
प्रयागराज 20फ़रवरी 26*इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर।
लखनऊ २० फरवरी २६ * बजट सत्र में कांग्रेस ने युवाओं की बेरोजगारी और रोजगार प्रशिक्षण में लापरवाही का मुद्दा उठाया….
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*