पंजाब 09 सितंबर 2023* सरदारपुरा लूटपाट का मामला निकला फर्जी, सिर्फ हुई थी मारपीट, मामला दर्ज
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 09 सितंबर 2023* सरदारपुरा लूटपाट का मामला निकला फर्जी, सिर्फ हुई थी मारपीट, मामला दर्ज
अबोहर, 09 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव सरदार पुरा निवासी दुकानदार राकेश कुमार पुत्र हरबंस लाल जो सिविल अस्पताल में दाखिल हुए थे। उन्होंने जानकारी दी थी कि उनके साथ लूटपाट हुई है। डीएसपी ने बताया कि यह लूटपाट का मामला नहीं है। यह आपसी विवाद का मामला था। मुकेश पंडित पुत्र विक्रम शर्मा ने राकेश कुमार से पैट्रोल की मांग की थी। राकेश कुमार ने गलत शब्द बोले जिसके बाद मुकेश कुमार पंडित ने मारपीट की। राकेश के बयानों पर पुलिस ने मुकदमा नं. 64, 8.09.23 भांदस की धारा 452, 323, 324, 427, 379, 148, 149 के तहत मुकेश पुत्र विक्रम शर्मा व अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापा मारी जारी है। जल्द आरोपियों को गिरपफ्तार किया जायेगा।
फोटो:, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी5 मार्च 26*डीएम और पुलिस कमिश्नर की होली: रंगों के टब में मस्ती करते दिखे दोनों अफसर*
वाराणसी 5 मार्च 26*कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी ।*