पंजाब 09 नवंबर *कन्या स्कूल के बाहर पुलिस ने नाका लगाकर काटे चालान
अबोहर, 09 नवंबर (शर्मा/सोनू):फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने कन्या स्कूल के बाहर इन्फील्ड मोटरसाईकिल सवारोंं के चालान काटे। ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि कन्या स्कूल के बाहर बेवजह चक्कर लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों के दस्तावेज साथ रखने व नंबर प्लेट लगवाने की अपील की।
फोटो:3, चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा