पंजाब 04 अगस्त 2023* थाना खुईयांसरवर पुलिस ने दयाल सिंह को नशीली वस्तु सहित काबू किया, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 04 अगस्त 2023* थाना खुईयांसरवर पुलिस ने दयाल सिंह को नशीली वस्तु सहित काबू किया, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 04 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नशे सहित दयाल सिंह पुत्र साहब सिंह वासी खुईखेड़ा रूकनपुरा हालाबाद गिदडांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि गांव गिदडांवाली के पंचायत मैंबर बलजीत सिंह पुत्र मिलखा सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव गिदड़ांवाली में लोगों को गंदी आदते डालते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर आरोपी को काबू कर लिया है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें