पंजाब 03 फरवरी *ताई-ताये के लडक़े व बहू ने मिलकर भतीजे मलकीत सिंह पर किया हमला, चलाई गोली
अबोहर, 03 फरवरी (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के अंतर्गत आते गांव रूकनपुरा खुईखेड़ा में आज जमीनी व घर के विवाद में ताया के बेटे अमरीक सिंह, ताई हरबख्श कौर व भाभी रमनप्रीत कौर पत्नी अमरीक सिंह ने एक साजिश के तहत अपने भतीजे मलकीत सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह पर शुक्रवार 9 बजे के करीब हमला बोल दिया। इसी दौरान अमरीक सिंह ने मलकीत सिंह पर गोली भी चलाई जिससे मलकीत सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना खुईयांसरवर के प्रभारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में चौकी पटीसदीक के प्रभारी मनजीत सिंह ने अस्पताल पहुंच कर मलकीत सिंह बयान कलमबद्ध किये। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:3, बयान लेती पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा