पंजाब 02 फरवरी 2024* &9 किलो चूरा पोस्त सहित 1 काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 2 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहावाला के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राजस्थान से पोस्त लाकर बेचने वाले विजय कुमार पुत्र भूपराम वासी मेहाराजपुर मेहराणा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से &9 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाया जायेगा कि यह पोस्त कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करता था।
फोटो: 7 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को लिया गया तत्काल संज्ञान
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई
हरदोई 10 अप्रैल 26**पिहानी में छात्राओं से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों का आतंक जारी*