April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली30नवम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 2बजे की कुछ महत्वपूर्ण खबरे....

नई दिल्ली30नवम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 2बजे की कुछ महत्वपूर्ण खबरे….

नई दिल्ली30नवम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 2बजे की कुछ महत्वपूर्ण खबरे….

[11/30, 8:49 AM] +91 81888 99938: कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज सुबह दोनों नेताओं ने जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की।

सिद्धारमैया ने कहा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और न ही भविष्य में होगा। हम साथ में मिलकर काम करेंगे।

वहीं डीके शिवकुमार ने कहा- हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे और कोई ग्रुप नहीं है। मैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, कर्नाटक के विकास को प्राथमिकता देंगे।

दरअसल दोनों नेताओं की ये मुलाकात हाईकमान के आदेश के बाद हुई है। पिछले 15 दिनों से दोनों गुटों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को सीएम पद पर देखना चाह रहे है।

2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं। वहीं पार्टी की तरफ से भी इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
[11/30, 8:49 AM] +91 81888 99938: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2012 के UP विधानसभा चुनाव के दौरान मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट के कथित उल्लंघन और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के मामले में वाराणसी कोर्ट में UP के मंत्री दया शंकर मिश्रा ‘दयालु’ के खिलाफ पेंडिंग क्रिमिनल केस रद्द कर दिया है।

11 जनवरी 2012 को पुलिस सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने थाने में जो FIR दर्ज कराई थी, उसमें आरोप था कि उस समय के कांग्रेस कैंडिडेट दया शंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने बिजली के पोल से बंधा एक बड़ा इलेक्शन कैंपेन होर्डिंग लगवाया था, जो आचार संहिता का उल्लंघन और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने जैसा था।

उस समय, दया शंकर मिश्रा वाराणसी की सिटी साउथ विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। मिश्रा की अर्जी को मंज़ूरी देते हुए, जस्टिस दिनेश पाठक ने 28 नवंबर के फैसले में कहा, “जिन कथित अपराधों के लिए मौजूदा आवेदक को ट्रायल का सामना करने के लिए बुलाया गया है, उनके खिलाफ पहली नज़र में कोई मामला नहीं बनता है। यहां तक ​​कि गवाहों ने भी FIR की बात को ही दोहराया है। इतना ही नहीं, FIR में लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए किसी भी आम आदमी या बिजली विभाग या लोकल बॉडी के अधिकारी की जांच नहीं की गई है।”

कोर्ट ने कहा, “इस FIR के आधार पर किसी भी कार्रवाई की इजाज़त देना कोर्ट के प्रोसेस का गलत इस्तेमाल होगा और इससे अन्याय होगा और न्याय नहीं हो पाएगा। FIR में लगाए गए आरोप बेतुके हैं और मौजूदा आवेदक को ट्रायल का सामना करने के लिए मजबूर करने के मकसद से स्वाभाविक रूप से नामुमकिन हैं।”
[11/30, 8:49 AM] +91 81888 99938: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे. यह इस रेडियो कार्यक्रम की 128वीं कड़ी होगी.
[11/30, 8:49 AM] +91 81888 99938: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। यह FIR प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत पर आधारित है और मुख्य रूप से आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी तथा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की संपत्तियों के कथित गैरकानूनी अधिग्रहण से जुड़ी है। मामला लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों से संबंधित है, जिसमें दिल्ली का हेराल्ड हाउस जैसी प्रमुख संपत्तियां शामिल हैं।
[11/30, 8:50 AM] +91 81888 99938: आज नई दिल्ली में संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक आयोजित हो रही है। यह बैठक संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में होगी। इसका मुख्य उद्देश्य कल (1 दिसंबर) से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाना है। सरकार विपक्ष से सदन की कार्यवाही में सहयोग की अपील करेगी, ताकि पिछले सत्रों की तरह हंगामा न हो।
[11/30, 8:50 AM] +91 81888 99938: जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआहीं में स्थित एल.बी.एस पब्लिक स्कूल के एक टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एक शिक्षिका नन्हे-नन्हे बच्चों को बेरहमी से पीट रही हैं और चिल्ला रही हैं – “क्या सारी जिम्मेदारी मेरी है?” घर का गुस्सा मासूम बच्चों पर उतारना क्या यही शिक्षा है?
[11/30, 9:51 AM] +91 81888 99938: बिहार कांग्रेस ने 1 दिसंबर को पटना में बड़ी बैठक बुलाकर विधानसभा चुनाव में कथित ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर एनडीए को घेरने की रणनीति तय की है

बैठक में जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ ईवीएम संदिग्ध गड़बड़ी और 14 दिसंबर की दिल्ली रैली की तैयारी पर चर्चा होगी

निर्वाचन आयोग ने कहा कि विपक्ष अपने आरोप साबित नहीं कर सका और ईवीएम जांच या पुनर्मतदान के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था
[11/30, 9:51 AM] +91 81888 99938: *📰 मीडिया आमंत्रण*
भारत सरकार द्वारा जारी की गई 04 नवीन श्रम संहिताओं के सम्बन्ध में माननीय मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश श्री अनिल राजभर द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है।

📝 विषय — भारत सरकार द्वारा जारी 04 नयी श्रम संहिताओं के सम्बन्ध में ब्रीफिंग
*⏰ समय — पूर्वाह्न 10:00 बजे से
* दिन — रविवार*
*🧾 दिनांक — 30 नवम्बर, 2025*

*📌 स्थान — मीडिया सेंटर, लोक भवन, लखनऊ*

*आप सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधि प्रेस वार्ता के कवरेज हेतु सादर आमंत्रित हैं।*

*संपर्क:*
श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश
[11/30, 9:52 AM] +91 81888 99938: सीएम योगी आदित्यनाथ का हरियाणा दौरा आज

आठमान के भंडारे, मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

बाबा पालनाथ जी का धूना, झज्जर में हैं आयोजन
[11/30, 9:52 AM] +91 81888 99938: AI से बनी नकली तस्वीरों से लोग ले रहे रिफंड, चीन में बढ़ा फर्जी रिफंड मामला

चीन में ऑनलाइन विक्रेताओं को खरीदारों द्वारा एआई से बनाई गई नकली तस्वीरों के चलते फर्जी रिफंड दावों का सामना करना पड़ रहा है. खरीदार प्रोडक्ट को खराब दिखाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं- जैसे ताजे फलों को सड़ा हुआ दिखाना या कपड़ों में नकली खामी दिखाना.
[11/30, 9:52 AM] +91 81888 99938: दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 12 वार्डों में AAP-BJP की टक्कर

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए उपचुनाव की वोटिंग आज सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गई है जो कि शाम 5:30 बजे तक चलेगी. माना जा रहा है कि यह चुनाव विधानसभा चुनावों में BJP के मजबूत प्रदर्शन के बाद मतदाताओं के रुख का संकेत देगा. AAP और BJP दोनों ने बहुमत से जीतने का विश्वास जताया है.
[11/30, 9:52 AM] +91 81888 99938: शादी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर इंटरनेशनल पैरा वेटलिफ्टर की बारातियों ने कर दी हत्या

भिवानी में शादी समारोह से लौटते समय रोहतक के पैरा वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहित की दर्जनभर बारातियों ने लाठी–डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करना रोहित को भारी पड़ गया. गंभीर हालत में PGIMS रोहतक में भर्ती रोहित ने आज दम तोड़ दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
[11/30, 9:54 AM] +91 81888 99938: बिहार कांग्रेस ने 1 दिसंबर को पटना में बड़ी बैठक बुलाकर विधानसभा चुनाव में कथित ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर एनडीए को घेरने की रणनीति तय की है

बैठक में जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ ईवीएम संदिग्ध गड़बड़ी और 14 दिसंबर की दिल्ली रैली की तैयारी पर चर्चा होगी

निर्वाचन आयोग ने कहा कि विपक्ष अपने आरोप साबित नहीं कर सका और ईवीएम जांच या पुनर्मतदान के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था
[11/30, 9:54 AM] +91 81888 99938: यूपी की योगी सरकार ने मोटी फीस लेकर बच्चों को पढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की सख्ती के बाद सभी स्कूलों के टीचरों की योग्यता की जांच का आदेश दिया गया है।
[11/30, 12:16 PM] +91 81888 99938: यूपी

बिजली बिल राहत योजना में कल से मूलधन में मिलेगी 25% की छूट

1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी योजना

विद्युत बिल बकायदाओं को शत प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी 25% की छूट

बिजली चोरी से जुड़े पुराने मामलों में भी दी जाएगी राहत

उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर करना होगा पंजीकरण

यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप, विभागीय कार्यालय, जन सेवा केंद्र, मीटर रीडर के माध्यम से भी होगा पंजीकरण
[11/30, 12:37 PM] +91 94566 47591: *SIR की समय सीमा बढ़ाई गई।*

सभी 12 राज्यों के लिए समय सीमा 7 दिन बढ़ाई गई!

महत्वपूर्ण प्रक्रिया में देरी को देखते हुए केंद्र ने लिया बड़ा फैसला।

नई डेडलाइन के निर्देश सभी राज्यों को भेजे गए।

अब पूरे 12 राज्यों को कार्य पूरा करने के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय।

Taza Khabar