March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली11अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें......*

नई दिल्ली11अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……*

नई दिल्ली11अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……*

➡देहरादून – जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज से नामांकन। उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए होगा नामांकन। सभी जनपदों में चुनाव के लिए तैयारी पूरी। बहुमत का आंकड़ा जुटाने में लगे सियासी दल।

➡श्रावस्ती – महिला का सिपाही समेत 4 लोगों पर आरोप। मारपीट, गाली-गलौज, जान की धमकी का आरोप। सोने की चेन छीनने, अश्लील हरकत करने का आरोप। आरोपियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़- महिला। चार नाबालिग बच्चों के सामने दी गालियां- महिला। तेजाब डालकर बर्बाद करने की धमकी दी- महिला। रायचन्द्र, श्याम, महेश, राजेश हल्का सिपाही पर आरोप। गिरंट थाना क्षेत्र के नई बस्ती गौसपुर की घटना।

➡उत्तरकाशी – धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन का 7वां दिन। सचिव राजस्व की अध्यक्षता में कमेटी करेगी जांच। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सीएम को सौंपेंगे। CM धामी ने 7 दिन में तलब की है पूरी रिपोर्ट।

➡उत्तरकाशी- हर्षिल में बनी झील का पानी निकाला जाएगा। पानी निकासी के लिए मजदूर भेजने का प्लान। आज वर्कर्स पानी निकासी के लिए जाएंगे हर्षिल। पानी निकासी के लिए मैनुअल तरीके से करेंगे काम। झील स्टडी के लिए आज जाएगी विशेषज्ञों की टीम। IIT रुड़की, CBRI, आपदा प्रबंधन टीम के लोग जाएंगे।

➡मथुरा – भारत समाचार की खबर का हुआ बड़ा असर। 27 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज। जुए में झगड़े को जातीय संघर्ष का रूप देने का प्रयास। भीड़ में पिट रहे लोगों को बचाने गई थी पुलिस। बचाने गए पुलिस टीम पर हमलावर हुए थे उपद्रवी। पुलिस गाड़ी के पीछे भागे थे करीब 70 हमलावर। गाड़ी क्षतिग्रस्त, पुलिस ने भागकर बचाई थी जान। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस। थाना जमुनापार इलाके के लोहवन गांव की घटना।

➡लखनऊ – विधानसभा सत्र के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था। ATS कमांडोज के साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी। 6 कंपनी PAC व एक कंपनी RAF की तैनाती। 1500 पुलिस कर्मी विधानसभा के पास मुस्तैद। विधानसभा मार्ग के यातायात को किया डायवर्ट। प्रतिबंधित मार्गों पर एंबुलेंस, फायर, शव वाहन जा सकेंगे।

➡फर्रुखाबाद – दबंगों ने युवक को सरे बाजार पीटा। दौड़ा-दौड़ाकर गिराकर बुरी तरह पीटा। मामूली विवाद पर युवक को पकड़ा था। दबंग युवक मारपीट कर मौके से फरार। फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡बागपत – जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर जाट समाज में रोष। केंद्र सरकार पर जबरन इस्तीफा लेने का लगाया आरोप। किसानों के हित में बात करने पर जबरन लिया इस्तीफा। दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव में हुई जाटों की बैठक।

➡बुलंदशहर – दबंगों ने रंजिश में परिवार पर बोला हमला। हमले में युवती, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल। दबंगों से 2024 से ही चल रहा मुकदमा- पीड़ित। मुकदमे में फैसला का दबाव बनाने के लिए पीटा। घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग- पीड़ित परिवार। पीड़ित का आरोप- फायरिंग करते हुए आरोपी फरार। चोला थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर का मामला।

➡बिजनौर – पुलिस के सामने 2 गुटों में जमकर मारपीट। दबंगों के गुटों में अलग-अलग जगह मारपीट। एक मामले में एसपी आवास के सामने मारपीट। दूसरे में जिला अस्पताल परिसर में मारपीट। अलग-अलग मामलों में युवक घायल, इलाज जारी। मारपीट के 3 अलग-अलग वीडियो हुए वायरल। थाना शहर कोतवाली का मामला।

➡अलीगढ़ – 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर। सड़क हादसे में ट्रक चालक घायल। खैर थाना क्षेत्र के टेंटी गांव की घटना।

➡अयोध्या – स्नातक की डिग्री भी हासिल कर सकेंगे अग्निवीर। अग्निवीरों के लिए बीए, बीएससी की भी सुविधा। बीकॉम सहित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की मिली सुविधा।

➡फर्रुखाबाद – चोरों की अफवाह से लोगों में दहशत। पूरी रात जागकर खुद सुरक्षा कर रहे लोग। कमालगंज थाना क्षेत्र में चोरों की अफवाह। अफवाह से सैकड़ों लोग डंडा लेकर निकले। मोहल्ला मनिहारी, घोड़ा नखास में भी निकले। मनिहारी मोहल्ले के सैकड़ों लोग सड़कों पर डटे। फर्रुखाबाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों का मामला।

➡बस्ती – बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी रंगदारी। बाइक सवार बदमाशों ने ताना तमंचा। धमकाकर मांगी रंगदारी- प्रॉपर्टी डीलर। कोतवाली थाना क्षेत्र लोहिया कॉम्प्लेक्स की घटना।

➡अयोध्या- क्रिकेटर आकाशदीप परिवार संग पहुंचे अयोध्या। हनुमानगढ़ी, राम मंदिर में किया दर्शन पूजन। राम मंदिर में जय श्री राम का किया जय घोष।

➡बलिया – पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या। शौच करने जा रहे युवक की प्रेमी कर रहा था रेकी। अचानक पहुंचकर पीछे से गला रेतकर की हत्या। पुलिस ने हत्यारे प्रेमी, पत्नी को किया गिरफ्तार। 2 बच्चों की मां का दूसरे व्यक्ति से था प्रेम प्रसंग। बहू, उसके प्रेमी को दी जाए फांसी- मृतक की मां। सहतवार थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात।

➡बागपत – नवजात बच्चे की मौत का मामला। बच्चे की मौत की जांच करेंगे तीन डॉक्टर। परिजनों ने हंगामा कर बच्चा बदलने का लगाया आरोप। स्वास्थ्य विभाग से डीएनए की जांच की मांग। बागपत महिला जिला अस्पताल में हुई थी मौत।

➡बागपत – बाजार में खुलेआम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने का आरोप। ग्रामीणों की चाइनीज मांझा विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग। बड़ौत कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग।

➡हापुड़ – जिले में खाद बिक्री पर GST अधिकारियों की नजर। शासन की बैठक में भी लिया गया मामले का संज्ञान। सब्सिडी घोटाले की जांच GST अधिकारियों को सौंपी गई। दुर्गा कंपनी सब्सिडी घोटाले की जांच कर रहे अधिकारी। 1 महीने में एक किसान को 39 बैग से अधिक यूरिया। 39 बैग से अधिक यूरिया देने वाले दुकानदार चिन्हित। दुकानदारों की पहचान कर लाइसेंस निलंबन संभव है।

➡देहरादून – सीएम पुष्कर धामी का आज का कार्यक्रम। 11 बजे आयुर्वेद सम्मेलन में शामिल होंगे। आरोग्य एक्सपो कार्यक्रम शामिल होंगे CM। 12:30 बजे CM सशक्त बहना उत्सव योजना। राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे CM।

➡गाज़ियाबाद- ट्रक ने 112 पुलिस वाहन को मारी टक्कर। टक्कर से एक पुलिसकर्मी की मौके पर मौत। हादसे में अन्य साथी पुलिसकर्मी हुए घायल। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, तलाश जारी। गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में हादसा।

➡बागपत – हत्यारोपियों ने गवाहों को दी हत्या की धमकी। कोर्ट में गवाही देने पर मृतक के भाई की दी धमकी। हत्यारोपी और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा। बिनौली थाना क्षेत्र के ग्वालिखेड़ा गांव का मामला।

➡बस्ती -छत की ढलाई के दौरान गिरी शटरिंग। घटनास्थल पर युवक की दर्दनाक मौत। शटरिंग गिरने से 10 लोग गंभीर घायल। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे DM, SP। JCB से मलबा हटाकर सभी निकाले गए। सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिली गांव की घटना।

➡अलीगढ़ -दो ट्रकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत। ट्रक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल। एटा से हरियाणा जा रहा था ट्रक। थाना खैर इलाके के टेंटी गांव की घटना।

➡लखनऊ – बाढ़ प्रभावितों के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य। 12 अधिक प्रभावित जिलों में 11 प्रभारी मंत्री। परिवारों से सीधे संवाद कर रहे सरकार के मंत्री। अब तक राहत कार्य के लिए 76.58 करोड़ जारी। शरणालयों में 65,437 लोगों को ठहराया गया। 84,116 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए।

➡दिल्ली -चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेताओं को बुलाया। 12 बजे निर्वाचन सदन में मिलने का समय दिया। 30 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मिलने जाएगा। वोट चोरी मुद्दे पर EC ने मिलने का समय दिया।

➡बदायूं -प्रधान पर घर बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप। आवास योजना के लिए कहना महिला को पड़ा भारी। प्रधान चंद्रपाल समेत 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। शिकायत करने घर पहुंचे परिजनों को पीटने का आरोप। शिकायत पर प्रधान अन्य लोगों ने की मारपीट- महिला। बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।

➡अलीगढ़ -दुकान के उधारी के रुपये मांगना पड़ा भारी। विरोध करने पर दबंगों ने किया पथराव। दुकान के सामान के दबंग पर थे 250 उधार। बुजुर्ग, उसके भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल। थाना इगलास इलाके के करथरा गांव की घटना।

➡सुल्तानपुर -घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को पीटा। गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ननेमऊ का मामला।

➡कन्नौज – कन्नौज पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा। एसपी के निर्देश पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। हाथों में तिरंगा लेकर किया गया तिरंगा रूट मार्च।

➡सुल्तानपुर – दबंगों ने 2 भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली का मामला।

———————————————-

Taza Khabar