नई दिल्ली08मई25पाकिस्तान। बलूच विद्रोहियों ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना पर हमला किया है.
बीते 24 घंटे में पाक सेना पर बलूचों का यह दूसरा बड़ा हमला है, जिसमें 7 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है.यह हमला बोलान के माछकुंड में किया गया. बलूच लिबरेशन आर्मी की स्पेशल टेक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वैड ने पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया. पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को रिमोट से उड़ा दिया गया. यह हमला उस समय किया गया, जब पाकिस्तानी सेना मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी. इस हमले में 7 पाक सैनिकों की मौत की बात कही गई है. इससे पहले भी बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर हमला किया गया था, जिसमें कई पाक सैनिकों की मौत हो गई थी. बीएलए लगातार अपने बयान में पाकिस्तानी सेना को किराए की फौज बताता रहा है.

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*