🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली03अगस्त25**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 अगस्त 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 09:44 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 06:35 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* कौलव – 09:44 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शुक्ल – 06:24 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:43
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 14:24
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 17:30 से 19:10
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण सुदी नवमी 09:44 तक पश्चात् दशमी शुरु , नकुल नवमी , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:35 से , रविव्रत (जैन) ,श्री नारायण महाराज पुण्य तिथि-पद्म तीर्थ (वाशिम) , श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस , श्री बाबू बनारसी दास पुण्य दिवस , राष्ट्रकवि श्री मैथलीशरण गुप्त जयन्ती , राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें) , राष्ट्रीय तरबूज दिवस (NATIONAL WATERMELON DAY (UN) व अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस 2024 ( अगस्त के पहले रविवार को / भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों में , 30 जुलाई को दुनियाभर के अन्य देशों में)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण सुदी दशमी 11:43 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्रावण अन्तिम सोमवार व्रत , शिव पूजन / जलाभिषेक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*ईर्ष्या लोभो मदः प्रीतिः*
*क्रोधो भीतिश्च साहसम्।*
*प्रवृत्तिच्छिद्र – हेतूनि*
*कार्ये सप्त बुधा जगुः॥*
*भावार्थ👉*
_ईर्ष्या, लोभ, मद, प्रीति, क्रोध, भय और जोश में होश खो बैठना, ये सात प्रवृत्तियां मनुष्यों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों के सफल समापन में एक छिद्र के समान बाधक कारण होती हैं, ऐसा विद्वानों ने बताया है |_
🌹
*3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
1645 – अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
1704 – जिब्राल्टर ने कल्लेंबूरह के अंग्रेजी बेड़े पर कब्जा किया।
1803 – ब्रिटिश ग्वालियर के सिंधिया के खिलाफ दूसरे एंग्लो-मराठा युद्ध शुरू किया।
1811 – जुंगफ्रा की पहली चढ़ाई बर्नानी आल्प्स में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर सम्मेलन था।
1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।
1882 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1882 के आव्रजन अधिनियम को आगे बढ़ाया।
1892 – बुल्गारिया में पहला इलेक्ट्रिक प्रकाश बल्ब प्लोवदिव मेले में प्रयोग किया गया।
1899 – जॉन मार्शल लॉ स्कूल शिकागो में स्थापित किया गया।
1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1933 – मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।
1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। आप पढ़ रहे हैं मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 – मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
2000 – ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
2003 – अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
2007 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
2013 – इराक में एक विद्रोह में 80 लोग मारे गए।
2019 – भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया।
2019 – भारत ने बीजिंग में आयोजित 8वीं आरसीईपी अंतः सत्रात्मक मंत्रालयी बैठक में भाग लिया।
2019 – भारत की ट्रांससेक्सुअल महिला नाज़ जोशी को मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी 2019 का ताज पहनाया गया।
2020 – बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने ‘संजीवन’ मोबाइल एप लॉन्च किया।
2021 – तालिबान हिंसा रोकने के लिए UNSC का आपात सत्र बुलाने व हस्तक्षेप की मांग की गई।
2021 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमले हुए।
2022 – अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल करने को मंजूरी दे दी।
2022 – भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों के दल ने डोर्नियर 228 विमान पर सवार होकर उत्तरी अरब सागर में पहला स्वतंत्र समुद्री निगरानी मिशन पूरा कर इतिहास रचा।
2022 – बिहार के वैशाली में अनियन्त्रित हाईवा ने होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल हुए।
2022 – भारत ने चीन समेत कई देशों के 348 मोबाइल ऐप बैन किए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव – ‘उन्मेष’ और लोक व जनजातीय कला महोत्सव- ‘उत्कर्ष’ का उद्घाटन किया।
2023 – श्री धर्मेंद्र प्रधान और श्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त रूप से स्टडी इन इंडिया (एसआईआई) पोर्टल का शुभारंभ किया।
2023 – दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023 लोक सभा ने पारित किया।
2023 – राज्यसभा ने अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया।
2024 – पीएम मोदी ने कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। 65 साल बाद भारत मे आयोजन।
2024 – सोमालिया में होटल पर आतंकी हमला में 32 की मौत, 63 घायल हुए।
*3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1886 – मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि ,लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म हुआ।
1890 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त ।
1908 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1916 – शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।
1919 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
1933 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।
1934 – विश्व भूषण हरिचंदन एक भारतीय राजनेता है व आंध्र प्रदेश के २३वें राज्यपाल।
1936 – छन्नूलाल मिश्रा – भारतीय शास्त्रीय गायक।
1939 – लेफ्टिनेंट जनरल अपूर्व कुमार सेनगुप्ता एक भारतीय सेना अधिकारी और क्रिकेटर थे।
1941 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।
1956 – बलविंदर सिंह संधू एक पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर।
1960 – गोपाल शर्मा एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
1980 – लवली चौबे भारत की महिला लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी।
1982 – शान्तनु ठाकुर लोकसभा के सदस्य बने।
1984 – सुनील छेत्री – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी ।
1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे।
1994 – चेतना पांडे एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री ।
*3 अगस्त को हुए निधन👉*
1670 – मुहता नैणसी महाराजा जसवन्त सिंह के राज्यकाल में मारवाड़ के दीवान थे (कन्फर्म नहीं)।
1957 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ।
1982 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
1985 – बाबू बनारसी दास भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री थे।
1990 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1993 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
2008 – रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन (Alexander Solzhenitsyn) का निधन हुआ।
2020 – नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम (John Hume) का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2020 – पुलित्जर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार शर्ली ऐन ग्रौ का निधन।
2022 – बालीवुड के अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हुआ।
2023 – पद्म भूषण से सम्मानित व पूर्व आईएएस अधिकारी एन विट्टल (85) का चेन्नई में निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद इजाज़ बट (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता मार्क मार्गोलिस (83) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गॉस्पेल ग्रैमी पुरस्कार विजेता गॉस्पेल संगीत और जैज़ फ्यूजन निर्माता, अरेंजर, कीबोर्डिस्ट और संगीतकार शॉन मार्टिन (45) का निधन हुआ।
*3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री नारायण महाराज पुण्य तिथि-पद्म तीर्थ (वाशिम)।
🔅 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस।
🔅 श्री बाबू बनारसी दास पुण्य दिवस।
🔅 राष्ट्रकवि श्री मैथलीशरण गुप्त जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें)।
🔅 राष्ट्रीय तरबूज दिवस (NATIONAL WATERMELON DAY (UN)।
🔅 अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस 2024 ( अगस्त के पहले रविवार को / भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों में , 30 जुलाई को दुनियाभर के अन्य देशों में)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
अयोध्या3अगस्त25*बारिश से कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग
मिर्जापुर: 3अगस्त 25 *आदिवासी महासभा के तत्वाधान में महादेव की नगरी काशी में जलाभिषेक*
कौशाम्बी3अगस्त25*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरन्तर भ्रमण कर अधिकारी बाढ़ की स्थिति की कर रहे हैं निगरानी*