April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

👇
===============================

1 पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर देशवासियों को दिया संदेश, करुणा और भाईचारे का किया आह्वान

2 असम में लागू करेंगे UCC…आप असम में मोदी जी और हिमंता की सरकार बना दीजिए’ अमित शाह का बड़ा बयान

3 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे। इससे भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेंगी। रक्षा मंंत्री ने स्वदेशी पनडुब्बी पर कहा कि यह ‘अरिदमन’ शब्द नहीं शक्ति।

4 चुनाव आयोग ने आगामी चुनाव और उपचुनावों के लिए मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश यानी पेड हॉलिडे की घोषणा की है। यह नियम सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों के साथ दिहाड़ी और अस्थायी मजदूरों पर भी समान रूप से लागू होगा।

5 चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस नोट में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135बी का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में काम करने वाला व्यक्ति जो लोकसभा या विधानसभा चुनाव में वोट देने का अधिकार रखता है उसे मतदान के दिन छुट्टी दी जाएगी। इस छुट्टी के बदले कर्मचारी के वेतन में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जा सकती।

6 रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भारत के दौरे पर है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मिलकर व्यापार, ऊर्जा और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया के संघर्ष और आपसी सहयोग को बढ़ाने पर भी विस्तार से बात हुई।

7 1 लीटर पेट्रोल पर ₹24 और डीजल पर ₹104 का नुकसान,आम लोगों को राहत, कंपनियों पर आफत

8 युद्ध का असर अब पेट्रोल – डीजल के आम भारतीय उपभोकता पर भले ही सीधे न दिख रहा हो, लेकिन तेल कंपनियों की सेहत बिगड़ गई है, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल डीजल के दाम युद्ध के चलते डबल हो गए हैं, जबकि भारत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है

9 बंगाल बंधक मामले का मुख्य आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भागने की फिराक में था, अब तक 35 लोग पकड़ाए; NIA ने भी जांच शुरू की

10 भाजपा बोली- हार के डर से TMC परेशान, गुंडागर्दी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश; अभिषेक बनर्जी बोले- भाजपा को रखना अल्सर जैसा

11 ममता बोलीं- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें; तमिलनाडु में बीजेपी के 27 उम्मीदवार घोषित, केंद्रीय मंत्री मुरुगन को टिकट

12 मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई; 7 गंभीर; हत्या का केस दर्ज, SHO सस्पेंड-चौकीदार गिरफ्तार

13 मध्यप्रदेश नरोत्तम मिश्रा को हराने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, धोखाधड़ी के मामले में 3 साल की हुई है सजा

14 राजस्थान: जयपुर में बदबूदार पानी पर फूटा जनता का गुस्सा, BJP विधायक को घेरा और हाथ में थमा दिया ग्लास

15 चारधाम यात्रा 2026 पर युद्ध का साया, रजिस्ट्रेशन में गिरावट:* बुकिंग लेने से कतरा रहे ट्रैवल ऑपरेटर्स; पर्यटन व्यवसायियों की बढ़ीं मुश्किलें

16 अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया, ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, समझौता हुआ तो क्रेडिट मेरा
==============================