व्हाट्सएप में जल्द नया प्राइवेसी फीचर आने वाला है, अब यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे, कंपनी 2026 में “यूजरनेम” फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है, इसके जरिए लोग यूनिक @username से सर्च होकर जुड़ सकेंगे, मैसेज और कॉल कर सकेंगे तथा ग्रुप्स में शामिल हो सकेंगे
इस फीचर में यूजर्स अपना मोबाइल नंबर छिपा सकेंगे, जिससे अनजान लोगों से स्पैम मैसेज कम होंगे और प्राइवेसी बेहतर होगी, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले की तरह ही जारी रहेगा
बीटा वर्जन में यूजरनेम के कुछ नियम सामने आए हैं, जिसमें छोटे अक्षर, नंबर, डॉट और अंडरस्कोर का इस्तेमाल होगा और कम से कम एक लेटर जरूरी होगा, स्पेशल कैरेक्टर की अनुमति नहीं होगी
रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप ने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है और 2026 के मध्य तक इसे आम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है

More Stories
हरदोई 20 मार्च 26*कस्बे में ईद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, स्टंटबाजी पर सख्त चेतावनी*
कानपुर देहात 20 मार्च 26*23 मार्च को तहसील सिकंदरा में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*
नई दिल्ली 20 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*