February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

नई दिल्ली १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

 नई दिल्ली १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

👇
==============================

1 बस्तर पंडुम कार्यक्रम पर बोले पीएम मोदी- माओवाद नहीं विकास और आत्मविश्वास है यहां की नई पहचान

2 पीएम मोदी ने आगे कहा, “पहले जब बस्तर का नाम लिया जाता था तो माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी। लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। आज बस्तर विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है। मेरी यही कामना है कि यहां का आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण हो।

3 लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, 118 सांसदों के दस्तखत; 2 बार स्थगन के बाद लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू

4 पेंगुइन का दावा- नरवणे की किताब पब्लिश नहीं हुई, इसका कोई हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया; राहुल बोले- कंपनी झूठ बोल रही या नरवणे

5 राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के पुराने ट्वीट को मीडिया को दिखाते हुए कहा कि जनरल नरवणे ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी किताब का लिंक साझा किया था।

6 राहुल ने कहा, ‘अब या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर किताब का प्रकाशक पेंग्विन बुक्स झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे।पेंग्विन का कहना है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन किताब अमेजन पर उपलब्ध है। जनरल नवरणे ने भी साल 2023 में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से अपनी किताब खरीदने की अपील की थी।

7 मणिपुर के उखरुल में पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद, उपद्रवियों ने 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर फूंके, जिले में कर्फ्यू लागू

8 चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है’: असम सीएम हिमंत के वीडियो को लेकर दायर याचिका पर बोले CJI

9 शरद पवार की सेहत में सुधार, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने फोन कर जाना हालचाल

10 दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग और पुणे-बीड जिलों की गार्जियन मिनिस्टर बनाया गया। पहले दिन उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

11 शिवकुमार को सीएम बनाने की अपील, 80-90 विधायकों का हाईकमान पर दबाव, कांग्रेस MLA का बड़ा दावा

12 कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम’, सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया के बयान से मची हलचल

13 गोगोई बोले- हिमंता मुख्यमंत्री रहने लायक नहीं, मेरे नाबालिग बच्चों की डिटेल मीडिया को दी, पत्नी के पाकिस्तान लिंक के सबूत दिखाएं

14 PAC की रेलवे को दो टूक: वंदे भारत चमक रही, जनरल ट्रेनें गंदी क्यों? गरीब-मिडिल क्लास के साथ भेदभाव पर उठे सवाल

15 संसद की लोक लेखा समिति ने (पीएसी) भारतीय रेलवे की सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। समिति ने कहा है कि ट्रेनों में साफ सफाई का स्तर एक जैसा नहीं है। इसमें साफ तौर पर भेदभाव नजर आता है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली समिति ने रेलवे पर तीखी टिप्पणी करते हुए इसे ट्रेनों में जाति व्यवस्था जैसा बताया है।

16 समिति के मुताबिक, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में कोच चमकते हैं। बिस्तर साफ होते हैं और शौचालय बेहतर स्थिति में मिलते हैं। जबकि सामान्य ट्रेनों में सफाई की हालत बेहद खराब है। समिति ने इसे आम यात्रियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि यह गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों के साथ भेदभाव है।

17 मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

18 पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा सियासी तापमान, भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप; SIR पर घेरा

19 ₹10 लाख तक कैश ट्रांजैक्शन पर पैन जरूरी नहीं, होटल बिल की लिमिट भी ₹1 लाख; 1 अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स के नए नियम

20 रूस बोला- भारत पर हमसे तेल नहीं खरीदने का दबाव, अमेरिका एनर्जी सप्लाई पर कंट्रोल चाहता है, ताकि दुनिया के देश उनसे महंगी गैस खरीदें

21 सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी, 84,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टीत भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

==============================
[16:51, 10/02/2026] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या.
सनातन परंपरा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली गई महा त्रिशूल यात्रा अयोध्या पहुंची।

यह यात्रा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चलकर अयोध्या के बीकापुर स्थित रमपुरवा शिव मंदिर पहुंची।

महा त्रिशूल यात्रा की शुरुआत 2 फरवरी को छिंदवाड़ा से की गई थी।

यात्रा के अयोध्या पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।

लोगों ने त्रिशूल पर पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की।

पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा।

यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, शिव भक्ति और धार्मिक एकता का संदेश देना है।

त्रिशूल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बताया।

यह पवित्र त्रिशूल दुर्गापुर रमपुरवा स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से स्थापित की जाएगी.
[16:51, 10/02/2026] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

लखनऊ.
लखनऊ में पल्लवी पटेल का मार्च रोका गया, पुलिस से हुई झड़प

UGC इक्विटी रेगुलेशन के समर्थन में निकलीं पल्लवी पटेल, सैकड़ों महिलाएं साथ

विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ीं पल्लवी पटेल, तनाव

लखनऊ सड़क पर धरने पर बैठीं पल्लवी पटेल, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

IT चौराहे से विधानसभा तक पैदल मार्च, रिजर्व पुलिस लाइन पर रोका गया

महिला मार्च पर पुलिस कार्रवाई, पल्लवी पटेल को जबरन गाड़ी तक ले जाया गया

15 मिनट की मान-मनौव्वल बेकार, पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को उठाया

लखनऊ में सियासी गर्मी, पल्लवी पटेल और पुलिस आमने-सामने

UGC इक्विटी रेगुलेशन को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, हिरासत में पल्लवी पटेल।
[16:55, 10/02/2026] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या
गौ रक्षा पर आधारित फ़िल्म ‘गोदान’ आज शहर के पैराडाइज सिनेमा हॉल में रिलीज़ हुई।

फ़िल्म के प्रदर्शन के दौरान संत समाज और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फ़िल्म देखने के बाद संतों और दर्शकों ने फ़िल्म की जमकर सराहना की।

संतों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

उनके अनुसार गौ सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का विकास होता है।

संतों ने फ़िल्म ‘गोदान’ को जन-जागरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

इस फ़िल्म के निर्माता विनोद चौधरी हैं।

फ़िल्म गाय की पौराणिक उत्पत्ति पर आधारित है, जिसमें समुद्र मंथन से प्राप्त बछिया सुरभि का उल्लेख है।

फ़िल्म में वैज्ञानिक तथ्यों के साथ भारतीय संस्कृति में गौ माता की उपयोगिता और महत्व को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है।

करीब 2 घंटे 10 मिनट की यह फ़िल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ हुई,

जिसका उद्देश्य गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Taza Khabar