नई दिल्ली / लखनु २६ जनवरी २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………
➡लखनऊ- एसएसबी मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर समारोह, 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, SSB महानिरीक्षक रत्न संजय ने फहराया तिरंगा, बल की टुकड़ी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई
➡कन्नौज- ठेके के पास कैंटीन में खुलेआम शराब बिक्री, 26 जनवरी पर बंदी के बाद भी शराब बिक्री, तिर्वा कस्बे के गांधी चौराहे के पास का मामला
➡नोएडा- गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मी सम्मानित, गौतमबुद्ध नगर के 3 पुलिस अधिकारी सम्मानित, DCP डॉ. प्रवीन रंजन को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, DCP मुख्यालय रवि शंकर को DGP स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह, ACP दीक्षा सिंह को DGP रजत प्रशंसा चिन्ह मिला, बेहतर कार्य और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान मिला
➡कन्नौज- शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सो रहे परिवार को नहीं लगी भनक, धुएं में घुटने लगा दम तो खुली आंख, करीब 4 लाख का सामान जलकर राख, सदर कोतवाली के सरायमीरा की घटना
➡इटावा- थाना प्रभारी की गाड़ी हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन के कारण गाड़ी अनियंत्रित, लवेदी थाना प्रभारी प्रीति सेंगर घायल, गाड़ी सवार पुलिसकर्मी बचे, वाहन क्षतिग्रस्त, इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर की घटना
➡बहराइच- बहराइच में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, 2 लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी, बलरामपुर से उत्तराखंड कैंची धाम जा रहे थे, थाना मोतीपुर के लखीमपुर हाईवे पर हादसा
➡अमरोहा- अनियंत्रित कार का अचानक टायर फटा, कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत, पीलीभीत का निवासी था शिवांक सक्सेना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाना का मामला
➡प्रयागराज- अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी, गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, शिविर के बाहर ही फहराया तिरंगा, शिष्यों, श्रद्धालुओं संग राष्ट्रगान गाया, झंडा फहराकर फिर अनशन पर बैठ गए
➡ग्रेटर नोएडा- स्कूटी सवार दबंगों का गार्ड पर हमला, सोसाइटी में घुसने की कोशिश कर रहे थे, विरोध करने पर गार्ड से मारपीट की गई, गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया, दनकौर की सुपरटेक अपकंट्री की घटना
➡हाथरस- मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष लेकर रायफल लेकर पहुंचा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सासनी क्षेत्र के गांव बांधनु का मामला
➡अलीगढ़- 2 शराबियों में जमकर हुई मारपीट, मारपीट के दौरान तमाशबीन बने लोग, घटना में दोनों शराबियों को आई चोटें, थाना बन्नादेवी के मसूदाबाद बस स्टैंड की घटना
➡कोटद्वार- बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किया बड़ा ऐलान, बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर-हिंदुओं का प्रवेश होगा वर्जित, समिति के सभी मंदिरों पर लागू होगा नियम-द्विवेदी, आगामी बोर्ड बैठक में पारित होगा प्रस्ताव-द्विवेदी, तीर्थों की पवित्रता बनाए रखने का उद्देश्य-द्विवेदी
➡दिल्ली- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित , अंतरिक्ष मिशन में बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार, देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार मिला , लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला ने रोशन किया नाम , यूपी दिवस पर गृह मंत्री शाह ने भी किया सम्मानित , लखनऊ के साथ यूपी अब बदल रहा है- शुभांशु ,लखनऊ के ही रहने वाले है विंग कमांडर शुभांशु, शुभांशु ने अपनी यात्रा में लखनऊ को अहम स्थान दिया
➡कानपुर- कोडीन कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, कानपुर पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, बालकिशन अग्रवाल को गिरफ्तार किया
➡अम्बेडकरनगर- धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस , कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जिले में पहुंचे, UGC कानून पर बोले यूपी सरकार के मंत्री, कानून सही, देश में समानता आयेगी- मंत्री
➡प्रयागराज – माघ मेले के इंट्री पॉइंट पर बैरिकेटिंग तोड़ी, बीजेपी के नेता ने पुलिस से झड़प कर तोड़ी
➡फर्रुखाबाद- आज शहर में निकाली गई वंदेमातरम् यात्रा, पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से निकाली गई यात्रा, स्वराज कुटी में शोभा यात्रा का हुआ समापन
➡इटावा- पंचायत घर में ग्रामीणों ने पी शराब , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अम्बेडकर पार्क के पंचायतघर का मामला
दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
👇
============================
1 गणतंत्र दिवस- राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया, 21 तोपों की सलामी; ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित
2 गणतंत्र दिवस- PM ने बंधेज पगड़ी पहनी, इस पर सुनहरे मोर पंख के पैटर्न; कुर्ता-जैकेट के रंग इंडियन नेवी और एयरफोर्स की यूनिफॉर्म से प्रेरित
3 गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया
4 भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य अतिथि द्वय- यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
5 गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड में दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को देखा। वहीं, गणतंत्र दिवस की परेड समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्य पथ पर बनी दर्शक दीर्घा में मौजूद आगंतुकों का अभिवादन किया। पीएम मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही इश परंपरा को निभाया है।
6 प्रधानमंत्री ने अपने काफिले को पीछे छोड़ पैदल ही आगे बढ़कर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी काफी दूर तक पैदल चलते हुए भीड़ का अभिवादन करते रहे। जब पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे थे तो उनका स्वागत ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ किया गया। इस दौरान लोगों का जोश देखने लायक था।
7 गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन, पैराट्रूपर्स उतरे, सूर्यास्त्र, MI-17 हेलिकॉप्टर्स ने बरसाए फूल; ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र
8 कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, लड़ाकू विमानों की गगनभेदी गर्जना से गूंजा आकाश
9 गणतंत्र दिवस- ताज महल में हिंदू संगठन ने तिरंगा फहराया, बिहार भाजपा अध्यक्ष जूते पहनकर पहुंचे, लोगों ने टोका; महाराष्ट्र में सब-इंस्पेक्टर को हार्ट अटैक आया
10 गुजरात के कच्छ में भूकंप के 25 साल, दिन भर बाइक से घूम-घूमकर पीड़ितों से मिले थे मोदी, एक फोन पर कंपनी के मालिक ने कच्छ में बिस्किट के 10 लाख कार्टन भेजे
11 कर्नाटक सरकार ने विभागों की चेतावनी को दरकिनार करते हुए बंगलूरू में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन देने का फैसला किया है। यह गोमाला जमीन है, जिसे नियमों के तहत निजी संस्थाओं को नहीं दिया जा सकता। अधिकारियों ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए है।
12 गणतंत्र दिवस पर काशी विश्वनाथ और श्याम मंदिर में दिखा तिरंगा श्रृंगार, बाबा का दरबार हुआ राष्ट्रीय रंग में सराबोर
13 हाल ही में श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया था। अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने भी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला लिया है
14 भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत चीन रिश्तों को लेकर एक सकारात्मक और दोस्ताना संदेश दिया है, उन्होंने कहा कि भारत और चीन अच्छे पड़ोसी ही नहीं, बल्कि दोस्त और साझेदार भी है,शी जिनपिंग के मुताबिक दोनों देशों के मजबूत संबंध न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए जरूरी है
15 पाकिस्तान को UAE से लगा झटका, भारत दौरे से वापसी के बाद राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने रद की एयरपोर्ट डील
16 ट्रम्प की 100% टैरिफ धमकी पर झुके कनाडाई प्रधानमंत्री, कार्नी बोले- चीन के करीब नहीं जा रहे, हमारे बीच कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं
17 राजस्थान के 3 शहरों में माइनस में तापमान, MP-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश, हिमाचल में तूफान का अलर्ट; बर्फबारी से 835 सड़कें बंद
==============================

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*