🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 7 नवम्बर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 नवम्बर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 11:07 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 24:34 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* गर – 11:07 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* परिघ – 22:27 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:37
*🌄सूर्यास्त-* 17:32
*🌙चन्द्रोदय-* 18:55
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 10:42 से 12:04
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वितीया 11:07 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , यमघण्टयोग सूर्योदय से 24:34 तक , राजयोग 24:34 से , शुक्र स्वाति नक्षत्र में 21:08 पर , विघ्नकारक भद्रा 21:19 से , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) जयन्ती , श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती , शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय) , राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत) व महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी तृतीया 07:34 तक पश्चात् चतुर्थी 28:27 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय , अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सौभाग्य सुन्दरी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*एकः खलोऽपि यदि*
*नाम भवेत् सभायां*
*मोघीकरोति विदुषां*
*निखिलं प्रयासम् ।*
*एकापि पूर्णमुदरं*
*मधुरैः पदार्थै -*
*रालोड्य रेचयति हन्त*
*न मक्षिका किम् ?*
*भावार्थ👉*
_उत्तम मधुर पदार्थों से पेट भरा हुआ हो , परन्तु खाने में यदि एक भी मक्खी आ गई तो पेट में उथल पुथल पैदा करके क्या वह सारे पदार्थों को उल्टी द्वारा बाहर नहीं कर देती ? अर्थात् कर देती है। इसी प्रकार से सभा में यदि एक भी दुर्जन आ गया तो वह सज्जनों के सारे परिश्रम को व्यर्थ कर देता है।_
🌹
*7 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1711 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी का जहाज 300 चालक दल के साथ डूब गया।
1722 – रिचर्ड स्टील के “सचेत प्रेमी” का प्रीमियर लंदन में शुरू हुआ।
1733 – फ्रांस और स्पेन ने एस्किरियल की संधि पर हस्ताक्षर किए (फ्रांस और स्पेन के बोर्नबोन राजाओं के बीच पहला ‘पैक्ट डे डेमलोर’)
1786 – संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना संगीत संगठन, स्टॉटन संगीत समाज, की स्थापना की गई थी।
1805 – लुईस एंड क्लार्क अभियान प्रशांत महासागर में पहुंचे।
1814 – हेग में नीदरलैंड्स के सभी राज्यों की पहली बैठक हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1820 – जेम्स मोनरो फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।
1831 – ब्राजील में दास व्यापार मना (बैन) किया गया।
1837 – अमेरिकी गुलामीकरणकर्ता और अख़बार संपादक एलीया लवोजॉय को दास-समर्थक भीड़ द्वारा इलिनोइस के अलटन में अपने गोदाम में मार दिया गया।
1876 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
1876 – रदरफोर्ड बी हायस अमेरिका के 19वें राष्ट्रपति चुने गए।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध की आग जब भड़की, तब लेनिन और ट्रोट्स्की के नेतृत्व में बेल्शविक सेना ने करनेस्की की अंतरिम सरकार गिराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।
1917 – ब्रिटेन ने तुर्की से गाजा और फिलीस्तीन क्षेत्र छीने।
1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति हुई।
1925 – मिस मेडेलीन स्लेड (मीरा बहन) साबरमती आश्रम आयी।
1944 – स्पेन की एगुआडिला सुरंग में हुई एक रेल दुर्घटना में 500 लोगों की मौत हुई।
1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – अमेरिका और मिस्र ने राजनयिक संबंध पुन: बहाल करने की घोषणा की।
1982 – तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
1998 – दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।
2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
2002 – अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला ।
2002 – आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
2002 – ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2003 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
2003 – राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
2005 – पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए।
2005 – फ़्रांस ने हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया।
2006 – भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008 – बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 – ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।
2019 – ईरान ने फोरडो परमाणु सयंत्र में गतिविधियां तेज की यूरेनियम संवर्धन फिर शुरू किया।
2019 – शेख खलीफा बिन ज़ायद अल नहयान संयुक्त अरब अमारात का राष्ट्रपति नियुक्त।
2019 – 153 देशों के 11 हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल का एलान कर दिया ।
2020 – भारत ने पृथ्वी का अध्ययन करने में सक्षम उपग्रह ई.ओ.एस- 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसके साथ नौ विदेशी उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में भेजा।
2020 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में नियुक्त किया।
2021 – इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा-अल-कदिमी अपने निवास पर हुए सशस्त्र ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे।
2022 – उच्चतम न्यायालय ने शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखा।
2022 – डीआरडीओ द्वारा भारतीय नौसेना की सोनार प्रणालियों के लिए परीक्षण और मूल्यांकन सुविधा का शुभारंभ किया गया।
2023 – आदित्य L1 ने सोलर फ्लेयर्स की पहली फोटो कैप्चर की।
2023 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने नेशनल टीवी पर दिया इस्तीफा।
2024 – भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन पर हितधारकों की बैठक बुलाई।
*7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1832 – पंडित विश्वंभर नाथ – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता ।
1858 – बिपिन चन्द्र पाल – स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार व लेखक ।
1867 – रेडियम की खोज करने वाली फ्रेंच रसायन शास्त्री मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। उल्लेखनीय है कि मादाम क्यूरी को दो बार नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी (चंद्रशेखर वेंकट) रमन का जन्म हुआ।
1900 – एन.जी. रंगा – प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद।
1913 – फ़्रांस के विख्यात लेखक अलबर्ट कामो का जन्म हुआ।
1936 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार
1954 – कमल हसन – दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता।
1996 – राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एल्डहॉस पॉल का जन्म केरल के कोलेनचेरी / एर्नाकुलम, केरल में हुआ।
*7 नवंबर को हुए निधन👉*
1862 – बहादुर शाह ज़फ़र – मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1923 – अश्विनी कुमार दत्त – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त।
1972 – आर० शंकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री (06 नवम्बर का भी वर्णन)।
1978 – जीवराज मेहता – भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।
1998 – पंडित जितेंद्र अभिषेकी एक भारतीय गायक, संगीतकार व प्रतिष्ठित विद्वान थे।
2000 – सी. सुब्रह्मण्यम – भारत में हरित क्रांति के जनक।
2000 – तारा चेरियन – पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका।
2015 – भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय।
2016 – जयवंतीबेन मेहता – एक भारतीय राजनीतिज्ञा।
2023 – यूनानी फुटबॉल खिलाड़ी निकोस ज्यूटसोस (81) का निधन हुआ।
2024 – भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास (93) का निधन हुआ।
*7 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) जयन्ती।
🔅 श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती।
🔅 शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय)।
🔅 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत)।
🔅 महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर 25* जिलाधिकारी द्वारा बाल दिवस 2025 का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ:–
मथुरा 16 नवंबर 25*थाना राया पुलिस टीम द्वारा घर से बिना बताये गये व्यक्ति/गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिवारिजनो के किया सुपुर्द ।*
ममथुरा 16 नवंबर 2025*राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अधिवेशन आदरणीय जयंत चौधरी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने ओ पर खुशी की लहर