April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें...................*

नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*

नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡दिल्ली- फर्जी धमकी संदेश भेजने वाला गिरफ्तार, मैसूर से श्रीनिवास लुईस की गिरफ्तारी, 1000 से ज्यादा धमकी भरे मैसेज भेजे, हाईकोर्ट, सरकारी दफ्तरों को उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने मैसूर से गिरफ्तार किया

➡देहरादून- LPG गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, बिना अनुबंधित वाहनों से डिलीवरी पर एक्शन, QRT टीमों ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, प्रशासन ने 12 घरेलू सिलेंडर जब्त किए, विकासनगर में 7 गैस एजेंसियों का निरीक्षण, राजीव नगर, रिस्पना में 38 दुकानों पर एक्शन

➡देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम, 11.30 बजे सम्मान समारोह में जाएंगे, उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह, 12.45 बजे रायपुर विधानसभा सम्मेलन, 5.30 बजे चैती मेला में शामिल होंगे CM

➡देहरादून- तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान की निवासी महिलाएं, वीजा समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटी, 2 महिलाएं नेपाल के रास्ते भारत में घुसीं, महिला को पहले बिहार पुलिस ने पकड़ा था, जेल से जमानत पर आने के बाद फिर अरेस्ट

➡लखनऊ- सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम, बड़ी संख्या में समस्या लेकर आए लोग, CM ने सुनीं सभी लोगों की समस्याएं, प्रशासन के आलाधिकारी भी रहे मौजूद, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

➡बरेली- चूल्हे पर खाना बनाते समय युवक झुलसा, जिंदा जलकर युवक की दर्दनाक मौत हुई, सुबह घर पहुंचने पर परिजनों को चला पता, घटना के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम, मीरगंज थाना क्षेत्र के लभेडा गांव की घटना

➡लखनऊ- बच्चों के नाम मुख्यमंत्री योगी का संदेश, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, ‘सभी को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं’, अपने भविष्य के सपनों में रंग भरें, एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान, 1 अप्रैल से यूपी में स्कूल चलो अभियान, हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा, विकसित UP का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा

➡दिल्ली- प्रहलादपुर में DDA फ्लैट में हत्या, पति ने पत्नी की निर्मम हत्या की, LPG गैस सिलेंडर से पत्नी को मारा, क्राइम टीम और FSL मौके पर पहुंची

➡मिर्जापुर- पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की थाने में पिटाई, अंकित यादव ने लगाया पिटाई का आरोप, जीडी बिनानी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अंकित, कटरा SO बैद्यनाथ सिंह से हुई थी कहासुनी, वाहन चेकिंग के दौरान हुई थी कहासुनी, विरोध में नेता अमिताभ का थाने में धरना, हम पुलिस से डरने वाले नहीं- अमिताभ पांडेय

➡फर्रुखाबाद- चोरों ने परचून की दुकान को बनाया निशाना, कुंडी तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, 20 हजार नगदी सहित हजारों रुपए की चोरी, कायमगंज क्षेत्र के पृथ्वीदरवाजा का मामला

➡वाराणसी- नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा, लोगों ने क्लिनिक में की तोड़फोड़, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप, डॉक्टर के पास वैध सर्टिफिकेट नहीं, क्षेत्र में क्लिनिक खोलकर करता इलाज, पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया, सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर का मामला

➡लखीमपुर- नेशनल हाइवे पर लूट की वारदात, केस दर्ज, लुटेरे पुलिस गिरफ्त से दूर, बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर लूटा, नगदी, जेवर लेकर बदमाश फरार हुए, उचौलिया में हाईवे पर लूट से हड़कंप

➡शाहजहांपुर- शहीदों की प्रतिमाएं गिराने का मामला, नगर आयुक्त पर शासन की गिरी गाज, विपिन कुमार मिश्रा को हटाया गया, सौम्या गुरुरानी होंगी नई नगर आयुक्त

➡कर्नाटक- स्कूलों-दफ्तरों में बम की धमकी देने वाला अरेस्ट, 1100 से ज्यादा धमकी भरे ई-मेल से मचाई दहशत, कई राज्यों में स्कूलों, हाई कोर्ट में दी फर्जी धमकी, सरकारी ऑफिसों को भी उड़ाने की धमकी, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुईस मैसूर से गिरफ्तार हुआ, दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक पुलिस की मदद से दबोचा, कब्जे से एक लैपटॉप, कई सिम कार्ड बरामद हुए, ट्रांजिट रिमांड पर लाकर दिल्ली में होगी पूछताछ, दिल्ली हाई कोर्ट के जज को भी ई-मेल भेजा था, धमकी भरे ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रही.
———————————-

Taza Khabar