नई दिल्ली 2 फरवरी 26* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*===============================*
*1* पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अप्रकाशित किताब पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी और राजनाथ-शाह के बीच जोरदार बहस
*2* चीन-डोकलाम पर बोले राहुल, स्पीकर बोले- निर्देश की अवमानना न करें; अमित शाह-राजनाथ भी बरसे
*3* लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण के शुरू होते ही हंगामा हो गया। राहुल गांधी ने अपने भाषण क शुरुआत में कहा कि पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब है। आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं? इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। बस इसी के साथ संसद में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।
*4* राहुल गांधी ने अपने भाषण में फिर आगे कहा कि 4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे। वो 100 मीटर ही दूर थे। राहुल के बस इतना बोलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई और अपनी सीट से राजनाथ सिंह ने खड़े होकर हस्तक्षेप किया और बोले कि अप्रकाशित पुस्तक का सदन में जिक्र नहीं किया जाता। उन्होंने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं
*5* बजट 2026- अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट: लखनऊ, भोपाल-जयपुर जैसे शहरों को ₹5000 करोड़ मिलेंगे, चुनावी राज्य तमिलनाडु-बंगाल को रेल कॉरिडोर की सौगात
*6* बजट 2026-अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए डिजाइन होंगे 50 शहर: भारत को ऑल-सीजन डेस्टिनेशन, ग्लोबल टूरिस्ट-हब बनाने की तैयारी; टियर 2-3 सिटीज का फॉरेक्स रिजर्व बढ़ेगा
*7* बंगाल में SIR के खिलाफ ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई; आज चुनाव आयुक्त से भी मिलेंगी
*8* ‘सुनेत्रा पवार को उप-मुख्यमंत्री बनाने के पीछे BJP मास्टरमाइंड’, ‘सामना’ के जरिए उद्धव ने जमकर निकाली भड़ास
*9* संजय राउत का सवाल- मौसम साफ, फिर अचानक कैसे गिरा अजित पवार का विमान
*10* मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी तेज, दिल्ली में एनडीए की बैठक; 12 फरवरी को खत्म हो रहा राष्ट्रपति शासन
*11* तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच पेन्नैयार नदी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के बड़ा निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने केंद्र से कहा है कि इस मामले में अब देरी न हो और एक महीने के अंदर ट्रिब्यूनल गठित की जाए
*12* चांदी तीन दिन में ₹1.60 लाख गिरी, ₹2.41 लाख/किलो हुई: सोना भी गिरकर ₹1.40 लाख पर आया; मुनाफा वसूली से गिर रही कीमतें
*13* सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर जारी; चांदी ₹31800 तक टूटी, सोना ₹8000 सस्ता,जो 4 लाख की ‘चांदी’ काटने निकले थे, उनका आधा रह गया पैसा! Gold भी क्रैश
*14* कल की बड़ी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिलहाल बढ़त के साथ कर रहा है कारोबार
*15* राजस्थान-MP में ओले गिरे, यूपी के 30 जिलों में कोहरा, हिमाचल के मनाली में बर्फबारी; अगले 5 दिन में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम बदलेंगे
*===============================*

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU