नई दिल्ली 17 मार्च 26*NIA) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया
भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक अमेरिकी नागरिक और 6 यूक्रेन के नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं. आरोपियों को अवैध एंट्री, वेपन और ड्रोन वॉर ट्रेनिंग, और यूरोप से ड्रोन आयात के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार, इन सभी आरोपियों को भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अमेरिकी नागरिक को इमिग्रेशन ब्यूरो ने कोलकाता हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया. वहीं, लखनऊ और दिल्ली के हवाई अड्डों से तीन-तीन यूक्रेनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया. संदिग्धों को दिल्ली लाकर शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद सोमवार को उनकी रिमांड 11 दिन बढ़ाकर 27 मार्च तक कर दी गई है. एनआईए के अनुसार, ये आरोपी हथियारबंद जातीय समूहों के इस्तेमाल के लिए यूरोप से भारत के रास्ते म्यांमार तक भारी मात्रा में ड्रोन के अवैध आयात में शामिल थे. कथित तौर पर ये जातीय समूह प्रतिबंधित भारतीय विद्रोही गुटों को हथियार, आतंकी साजो-सामान और ट्रेनिंग देकर उनकी मदद कर रहे

More Stories
लखनऊ 17 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 17 मार्च 26*बुलेट ट्रेन की परियोजना में लगे पंख *बुलेट ट्रेनआधुनिक भारत की गति,शहरी विकास की नई दिशा देगी*
बांदा17मार्च 26*डीएम कार्यालय पहुंचे पीड़ित, ग्रामीणों ने डीएम को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय कि मांग की