नई दिल्ली 1 अप्रैल 26*यू एस ट्रेड डील भारतीय किसानों को तबाह कर देगी
नई दिल्ली। जंतर मंतर पर यू एस ट्रेड डील के विरुद्ध सभा को संबोधित करते हुए नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एन डी पी एफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि यू एस ट्रेड डील भारतीय किसानों को तबाह करने की साज़िश है। ये कोई समझौता नहीं बल्कि अमेरिका की गुंडागर्दी द्वारा थोपा गया एक फैसला है। एन डी पी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Epstein फाइल के हीरो बन गए जिसकी कीमत भारत की जनता चुका रही है। भारत के समक्ष ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। भारत की विदेश नीति विफल हो गई है। भारत के फैसले भारत का प्रधानमंत्री नहीं बल्कि अमेरिका का राष्ट्रपति ले रहा है। भारत में अमेरिकी साम्राज्यवाद का बढ़ता हस्तक्षेप गुलामी की दस्तक है।

More Stories
वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल
कानपुर देहात | दिनांक 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई।
कानपुर देहात 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ।